Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:46 PM IST

दिल्ली में करना चाहते हैं एमबीए का कोर्स, जानिए बड़े संस्थानों में फीस क्या है

दिल्ली से आप भी MBA का कोर्स करना चाहते हैं, तो इन बड़े संस्थानों के बारे में जान ले।  
Updated:- 2022-08-29, 17:36 IST
image

बैचलर की डिग्री लेने के बाद ज्यादातर लोग मास्टर्स करने के लिए MBA करना चाहते हैं। MBA एक प्रोफेशनल कोर्स है। इसमें मैनेजमेंट को विस्तार से पढ़ाया जाता है। भारत के कई बड़े- बड़े इंस्टीट्यूट इस कोर्स को ऑफर करते हैं।

जैसे कि इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, सरकारी विश्वविद्यालय, प्राइवेट विश्वविद्यालय में MBA की पढ़ाई होती है। बड़े और नामी कॉलेज में एडमिशन पाने के लिए आपको कैट के एग्जाम को क्लियर करना पड़ता है। MBA के लिए आईआईएम हर साल कैट के परीक्षा को आयोजित भी करता है।  

mba best collage

क्या कैट क्लियर करना है आसान

कैट की बात करें तो कैट हर साल आयोजित किया जाता है। कैट एग्जाम इतना आसान नहीं होता। लेकिन आपको किसी बड़े इंस्टीट्यूट में एडमिशन लेना है तो आपको कैट का एग्जाम क्लियर करना ही होता है। कैट की परीक्षा देश के कठिन परीक्षाओं में गिनी जाती है। 

दिल्ली में कहा कहा MBA के कोर्स होते हैं

दिल्ली में कई जगह MBA की कोर्स होते हैं, लेकिन दिल्ली के पॉपुलर कॉलेज की बात करें तो जामिया मिलिया इस्लामिया, जामिया हमदर्द और आईपी यूनिवर्सिटी। यह दिल्ली के बड़े यूनिवर्सिटी है जिसमें MBA की पढ़ाई होती है।

इसे भी पढ़ेंः कैसे करें कॉलेज के एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी?

MBA की फीस क्या है

बता दें कि भारत में एजुकेशन काफी ज्यादा महंगा हो गया है। तो MBA जैसा बड़ा कोर्स इतना सस्ता तो होगा नहीं। लेकिन कुछ कॉलेज ऐसे भी है जो काफी सस्ते में MBA की पढ़ाई करवाते हैं। इसमें सबसे पहला नाम आता है FMS का। यह कॉलेज बेहद कम पैसों में MBA की पढ़ाई करवाता है। लेकिन इस कॉलेज में एडमिशन लेना इतना आसान नहीं होता। हर साल लाखों लोग इस कॉलेज में एडमिशन के लिए अप्लाई करते हैं। लेकिन एडमिशन उन्हीं का होता है जो उनके एंट्रेंस एग्जाम को पास कर लेते हैं।  

इसे भी पढ़ेंः कैसे होता है सैनिक स्कूलों में एडमिशन? जानें परीक्षा और फीस से जुड़ी सभी डिटेल्स

जामिया मिलिया इस्लामिया फीस

जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के बारे में सभी लोग जानते होंगे। जामिया विश्वविद्यालय में MBA के लिए चार क्षेत्रों में पढ़ाई करवाई जाती है। जिसमें कुल 60 सीटें होती है। इस कॉलेज में भी एडमिशन लेना सभी के बस की बात नहीं होती। इस कॉलेज में भी करीब 60, हजार रुपया फीस दो साल के लिए जाते हैं। 

आपको बता दें कि प्राइवेट कॉलेज की बात करें तो वहां पर एडमिशन आसानी से हो जाता है। लेकिन उन कॉलेजों में एडमिशन लेना मिडिल क्लास लोगों के बस की बात नहीं होती।  कई प्राइवेट कॉलेज ऐसे भी हैं जो MBA के कोर्स के लिए करीब 14-15 लाख रुपया लेते हैं। 

 

अगर आप भी MBA में एडमिशन लेना चाहते हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए हैं। इस आर्टिकल के मदद से आप भी MBA में आसानी से एडमिशन ले सकते हैं।

 

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।