उधार लिए गए गियर से लेकर इतिहास रचने तक, भारत की महिला आइस हॉकी खिलाड़ियों ने जीता IIHF ASIA CUP

भारतीय महिला आइस हॉकी टीम ने 2025 IIHF महिला एशिया कप में कांस्य पदक जीतकर कमाल कर दिया है। आइस हॉकी टूर्नामेंट 31 मई से 6 जून के बीच यूएई के अल-ऐन में खेला गया। यह उनका पहला एशिया कप पदक है।
ice hockey team tournament 2025

Indian Women's Ice Hockey Team Asia Cup 2025: 'जहां लगन और मेहनत साथ हो, वहां दुनिया की कोई भी ताकत आपको जीतने से नहीं रोक सकती है।' इस कहावत को भारत की महिला आइस हॉकी खिलाड़ियों ने सच कर दिखाया है। बता दें कि महिला आइस हॉकी खिलाड़ियों ने हर परेशानी को दर-किनार करते हुए आईआईएचएफ एशिया मेडल कप अपने नाम किया। इस सफर में महिलाओं को तमाम मुश्किलों का सामना करना पड़ा। खिलाड़ियों ने लद्दाख की ठंडी जगह, जहां पर सब कुछ बर्फ में तब्दील हो रखा था। खेलने के लिए स्टेशियम भी उन्होंने खुद अपने हाथों से आइस हॉकी का मैदान बनाया। अगर बात करें मदद की, तो वह नाम मात्र की मिली। इसके अलावा लोगों ने उनका मजाक उड़ाया और उन्हें हार मानने को कहा, लेकिन वे रुकी नहीं, बल्कि जीत हासिल की। लोगों की बातों का जवाब महिला खिलाड़ियों ने IIHF महिला एशिया कप में कांस्य पदक जीतकर दिया। इस जीत के साथ उन्होंने भारतीय खेल इतिहास में एक नया अध्याय लिखा है। चलिए इस लेख में जानते हैं महिला आइस हॉकी टूर्नामेंटकब और कहां खेला गया।

कहां खेला गया आइस हॉकी टूर्नामेंट

Indian women ice hockey team Asia Cup 2025

भारतीय महिला आइस हॉकी टीम का लद्दाख और स्पीति घाटी के पहाड़ों पर खेला। उन्होंने न केवल इस खेल में हिस्सा लिया बल्कि साल 2025 IIHF महिला एशिया कप में अपने नाम पहला कांस्य पदक भी किया। यह टूर्नामेंट 31 मई से 6 जून तक यूएई के अल-ऐन में हुआ था, जहां टीम ने पांच देशों के खिलाफ पांच मैच खेले, जिनमें तीन जीते और दो हारे और तीसरा स्थान हासिल किया।

मुश्किलों से भरा था खिलाड़ियों का सफर

IIHF Asia Medal Cup

टीम का यह सफर बिलकुल भी आसान नहीं था। लद्दाख और स्पीति की बर्फीली घाटियों में, जहां तापमान बहुत कम होता है। इन लड़कियों ने टूटे हुए तालाबों पर स्केटिंग सीखकर शुरुआत की। उनके पास न तो कोई अच्छी ट्रेनिंग सुविधा थी और न ही पूरे संसाधन। अक्सर वे पुरुषों के पुराने और खराब फिटिंग वाले गियर पहनकर खेलती थीं और रिंक भी खुद ही बनाती थीं। खिलाड़ियों की प्रैक्टिस को देखते हुए लोगों ने उनका मजाक उड़ाया, उन्हें नाचने या घर जाकर बच्चे पालने की सलाह दी। लेकिन इन महिलाओं ने हार नहीं मानी। उन्होंने और भी ज्यादा मेहनत की और टांग खींचने वालों को गलत साबित कर उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया।

कब हुआ था महिला आइस हॉकी टीम का गठन?

Indian Women's Ice Hockey Team winner

खिलाड़ियों ने लद्दाख महिला आइस हॉकी फाउंडेशन की स्थापना की, एक ऐसा संगठन जिसने न केवल अलग-थलग हिमालयी समुदायों में प्रतिभा को पोषित किया है, बल्कि खेल के लिए एक राष्ट्रीय पहचान बनाने में भी मदद की है। पिछले एक दशक में, उन्होंने दूरदराज के गांवों में लड़कियों को प्रशिक्षित किया है, स्थानीय समर्थन नेटवर्क बनाए हैं और भारतीय महिला आइस हॉकी को विश्व मंच पर ले गए हैं। महिला आइस हॉकी टीम का गठन साल 2016 में हुआ है। इस टीम में कुल 6 खिलाड़ी होते हैं।

इसे भी पढ़ें-मेहनत और लगन का नहीं छोड़ा साथ, अपने दम पर ऐसे हासिल की सेमी-गवर्नमेंट कंपनी में नौकरी

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP