CWG 2018: हिना ने जीता 11वां गोल्ड, भारतीय महिला हॉकी टीम ने सेमीफाइनल में पहुंच पदक किया पक्का

गोल्ड कोस्ट में चल रहे कॉमनवेल्थ खेलों को छह दिन बीत चुके हैं। भारत अब तक 11 गोल्ड मेडल जीत चुका है। इन मेडल्स के साथ भारत की झोली में 20 मेडल्स आ गए हैं जिनमें 11 गोल्ड के साथ 4 सिल्वर और 5 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। 11वां गोल्ड हिना सिद्दु ने जीता।
हिना सिद्दू ने जीता गोल्ड
हिना सिद्धू ने 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में गोल्ड मेडल पर कब्जा किया है। क्वालिफिकेशन रैपिड राउंड में हिना सिद्धू ने सातवां स्थान हासिल किया था लेकिन अपने फोकस के कारण हिना ने फाइनल में गोल्ड पर निशाना लगाया। 25 मीटर पिस्टल में महिलाओं का फाइनल कॉमनवेल्थ गेम्स के छठवें दिन बीते मंगलवार को खेला गया। हिना प्रैक्टिस के दौरान हिना का प्रदर्शन शानदार रहा था जिसके कारण हर किसी को उनसे पदक की उम्मीद थी।
शूटिंग में यह भारत का कुल तीसरा गोल्ड है।
38 अंक हासिल किए
हिना ने महिलाओं के 25 मी. पिस्टल शूटिंग के फाइनल में 38 अंक जुटाकर गोल्ड मेडल जीता है। यह छठे दिन का पहला और आखिरी गोल्ड था। वहीं भारत की ओर से शामिल हुई अनु सिंह 15 अंकों के साथ छठे स्थान पर रहीं। इसके साथ ही हिना सिद्धू ने इस स्पर्धा का कॉमनवेल्थ रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। दूसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया की शूटर रहीं।
हिना की इस उपलब्धि पर पूरा देश उन्हें बधाई दे रहा है। क्रिकेटर हरभजन सिंह ने भी हिना को बधाई देते हुए ट्वीट किया है।
@HeenaSidhu10 bags India another gold! 🥇 A proud moment for us! 🇮🇳 #GC2018 #CommonwealthGames2018
— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) April 10, 2018
हिना के पदक जीतने के बाद भारत पदक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच चुका है।
भारतीय महिला हॉकी टीम सेमीफाइनल में पहुंची
छठवें दिन भारतीय महिला हॉकी टीम भी अपने खेल में अच्छा प्रदर्शन कर सेमीफाइनल में पहुंच गई। भारतीय महिला हॉकी टीम दक्षिण अफ्रीका को हराकर सेमीफाइनल में पहुंची। इन दोनों के बीच बेहद अहम मुकाबला खेला गया। पहले हाफ में दोनों टीम में से कोई भी टीम प्वाइंट नहीं बना सकी। लेकिन दूसरे हाफ में 44वें मि. में रानी रामपाल ने अफ्रीकी गोलपोस्ट पर हमला बोला और भारत को 1-0 की बढ़त दिला दी। जिसके बाद भारतीय महिला हॉकी टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई।
इसके पहले भारत की मेन्स हॉकी टीम भी मलेशिया को 2-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना चुकी है।
मैरी कॉम फाइनल में पहुंची
भारत की दिग्गज बॉक्सर और ओलम्पिक मेडलिस्ट मैरीकॉम फाइनल में पहुंच गई है और इसी के साथ गोल्ड या सिल्वर में से कोई एक पदक भी पक्का हो गया है। गोल्ड मेडल के लिए मैरीकॉम का मुकाबला नॉर्थन आयरलैंड की क्रिस्टीना ओ' हारा से होगा। मैरी कॉम का मैच श्रीलंका की अनुषा के साथ रहा। इस मैच में मैरी कॉम अपने अनुभवों के कारण श्रीलंकाई खिलाड़ी अनुषा पर लगातार हावी रहीं। दूसरे राउंड में श्रीलंकाई खिलाड़ी ने भले ही थोड़ा अटैकिंग खेलने की कोशिश की, लेकिन मैरी के टेक्निक्स का उनके पास जवाब नहीं था। तीसरे राउंड में श्रीलंकाई खिलाड़ी का गार्ड थोड़ा सा नीचे होते ही मैरी ने मौके को बखूबी भुनाया और पंच लगाकर अंक बटोरे और अंत में फाइनल में पहुंच गई।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।