क्या आप भी घर में जलाते हैं धूप-अगरबत्ती, जान लें नुकसान

हम भारतीय घरों में घूप और अगरबत्ती न जले, भला ऐसा हो सकता है। यह एक परंपरा है। पूजा-पाठ हो या कोई खुशी का मौका घर में खुशबू बनाए रखने के लिए लोग इनका इस्तेमाल जरूर करते हैं। कुछ घरों में तो हर रोज सुबह शाम धूप-अगरबत्ती जलाई जाती है। इससे आपको भले ही मन की शांति मिलती हो, लेकिन यह आपकी सेहत भी खराब कर सकती है। आइए जानते हैं धूप-अगरबत्ती जलाने के क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं।
धूप-अगरबत्ती जलाने के नुकसान

धूप और अगरबत्ती से निकलने वाला धुआं फेफड़ों के लिए हानीकारक हो सकता है। इसमें कार्बन मोनोऑक्साइड, बेंजीन और फॉर्मल्डिहाइड जैसे विषैले तत्व सांसों को प्रभावित कर सकते हैं। अगर आपको अस्थमा की बीमारी है,तो इससे सांस फूलने की समस्या हो सकती है।
अगर आपका घर चारो तरफ से बंद है, और आप अगरबत्ती जलाते हैं, तो इससे एक्यूआई भी प्रभावित हो सकता है। इसमें मौजूद पार्टिकुलेट मैटर सांसों के जरिए शरीर में प्रवेश कर सकते हैं। इससे लंग्स में इंफ्लेमेशन हो सकता है।
अगरबत्ती धूप में रासायनिक पदार्थ कई लोगों के लिए एलर्जी, सिरदर्द और आंखों में जलन पैदा कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें-महिलाओं में पुरुषों की तुलना में आयरन की कमी क्यों अधिक होती है? एक्सपर्ट से जानें
कुछ अगरबत्ती के धुएं में पॉलीसाइक्लिक एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन और बेंजीन जैसे तत्व होते हैं, लंबे समय तक आप धुएं के संपर्क में रहने से कैंसर का खतरा हो सकता है। त्वचा पर भी बुरा असर पड़ सकता है।
क्या सावधानियां बरतें?

- सीमित मात्रा में इस्तेमाल केरं।
- रसायन युक्त अगरबत्तियों का इस्तेमाल करें।
- हर्बल या देसी घी का दीया जलाने की कोशिश करें।
- अगरबत्ती या धूप जलाते वक्त खिड़की दरवाजे खुले रखें।
यह भी पढ़ें-क्या आप भी करते हैं सिटिंग जॉब? घेर सकती हैं ये गंभीर बीमारियां
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।
Image Credit:Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।