इस विटामिन की कमी से हो सकता है डिप्रेशन , आज ही चेक करें

डिप्रेशन को अक्सर तनाव से जोड़ कर देखा जाता है,लेकिन शरीर में अगर एक खास विटामिन की कमी हो जाए, तो भी डिप्रेसन हो सकता है।
Updated:- 2025-06-30, 19:43 IST
image

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग आसानी से डिप्रेशन के शिकार हो जाते हैं। अक्सर लोग इसे तनाव से जोड़ते हैं,जो की सच भी है, कि जब कोई व्यक्ति ज्यादा चिंतित रहता है या सोचता है, तो वह डिप्रेशन में चला जाता है, लेकिन इसके पीछे एक विटामिन की कमी भी जिम्मेदार हो सकती है। जी हां, विटामिन की कमी से डिप्रेशन घेर सकता है। आजकल का खान पान तो आप सब देखते भी हैं और समझते भी हैं, तो जाहिर सी बात है की शरीर में विटामिन की कमी होगी। आइए जानते हैं वह कौन सा विटामिन है, जो डिप्रेशन या मेंटल हेल्थ के लिए जिम्मेदार हो सकता है।

किस विटामिन के चलते होता है डिप्रेशन

जिस विटामिन के बारे में हम बात कर रहे हैं, उसका नाम है विटामिन b12। अक्सर यह वेजीटेरियन, बुजुर्ग और गर्भवती महिलाओं में काम पाया जाता है। आपको बता दें कि विटामिन b12 एक सॉल्युबल विटामिन है, जो शरीर के कई कामों के लिए जरूरी है।

mental-healtH

  • यह लाल रक्त कोशिकाओं को बनाने में मदद करता है।
  • डीएनए संश्लेषण में मदद करता है।
  • तंत्रिका तंत्र को स्वस्थ रखता है।
  • इसके अलावा यह मस्तिष्क के न्यूरोट्रांसमीटर का संतुलन बनाए रखना है।

न्यूरोट्रांसमीटर की बात करें,तो सेरोटोनिन और डोपामाइन यह हमारे मुड़ के लिए जरूरी है। अगर शरीर में विटामिन b12 की कमी होगी, तो व्यक्ति हर वक्त चिड़चिड़ापन महसूस करेगा और इससे डिप्रेशन भी हो सकता है।

विटामिन बी12 की कमी होने पर नजर आते हैं ये लक्षण

  • सोचने समझने में असमर्थ
  • ध्यान केंद्रित करने में परेशान
  • बातें भूलना
  • बार-बार मूड में बदलाव
  • ब्रेन फॉग

यह  भी पढ़ें-जरा सुनिए! अगर आपके अंदर नजर आने लगे हैं ये 5 लक्षण, तो समझिए खराब होने लगी है मेंटल हेल्थ

विटामिन बी12 के लिए क्या खाएं

LOW VITAMIN B12

  • दूध 
  • अंडे
  • चिकन
  • रेड मीट
  • मछली
  • पनीर
  • फोर्टिफाइड फूड्स

यह  भी पढ़ें-आयरन की गोली खाने से कब्ज क्यों हो जाती है ?

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।