Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:05 AM IST

हमारे शरीर के इस अंग में नहीं होती एक भी हड्डी, इस सवाल का लोग देते हैं गलत जवाब

Human Body Facts: हमारे शरीर के हर अंग का काम करने का अलग तरीका होता है। इस आर्टिकल में जानें बॉडी के बारे में कुछ ऐसे फैक्ट्स जिनके बारे में लोगों को मन में अलग-अलग और गलत धारणाएं होती हैं।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2023-08-31, 15:05 IST
Which body part has no muscles

Human Body Facts: मानव शरीर में अलग-अलग तत्व होते हैं। हमारे शरीर के हर अंग का अलग फंक्शन होता है। जबकि हड्डियां बॉडी को सहायता और सुरक्षा देती हैं। हम सभी के शरीर में कुल 206 हड्डियां होती हैं। मगर क्या आपको यह पता है कि हमारी बॉडी के किस पार्ट में हड्डी नहीं होती है? इस आर्टिकल में जानें विस्तार से। 

क्या जीभ में हड्डी होती है?

human body secret

हमारी 2 इंच की लंबी जीभ असल में बहुत छोटी होती है, लेकिन उसके पास अच्छों-अच्छों की छुट्टी कर देने की ताकत होती है। हमारे मुंह से निकलने वाले हर एक शब्द के लिए जीभ बहुत जरूरी होती है। स्वाद का अंदाजा भी हमें जीभ की मदद से पता चलता है। हालांकि, हमारी जीभ में एक भी हड्डी नहीं होती है। (साइकोलॉजी से जुड़े इन फैक्ट्स पर लोग नहीं करते हैं यकीन)

इसे भी पढ़ेंः किसी दूसरे को छूने पर अक्सर हमें क्यों लगता है करंट? 

क्या दिल में हड्डियां होती हैं? 

हमारी लाइफ में जितना महत्व दिमाग का है, उतना ही दिल का भी है। दिल एक मुलायम ऊतक है, जिसमें कोई हड्डी नहीं होती है। हमारी पूरी बॉडी के सिस्टम में दिल का महत्व बहुत ज्यादा होता है। दिल में हड्डी ना होने के साथ-साथ शेप को लेकर भी लोगों को बहुत कम जानकारी है। हमारा दिल शंक के आकार जितना होता है। 

शरीर से जुड़े कुछ सीक्रेट 

body part facts

  • मानव शरीर के बारे में बहुत से फैक्ट्स ऐसे हैं, जिनके बारे में लोगों को बहुत कम जानकारी है। जैसे कि कहा जाता है कि एक इंसान 1 मिनट में 20 बार पलक झपकाता है। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि हम अपनी पलक को कितनी बार झपकाते हैं। 
  • मानव का कद एक उम्र के बाद बढ़ना बंद हो जाता है, लेकिन उसके नाक और कान हमेशा बढ़ते रहते हैं।
  • ऑक्सीजन बंद हो जाने पर भी हमारा दीमाग 3-6 मिनट तक काम कर सकता है।  (अंतरिक्ष में मरने वाले एस्ट्रोनॉट के मृत शरीर के साथ क्या होता है?)

इसे भी पढ़ेंः  महिलाओं के शरीर से जुड़ी ये 6 बातें कम ही लोग जानते होंगे

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।  

Photo Credit: Freepik  

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।