किस करने से शरीर में कौन सा हार्मोन रिलीज होता है? जानिए

किस करने से शरीर में कई प्रकार के हार्मोन रिलीज होते हैं, जो हमारे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव डालते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि किस करने से कौन-कौन से हार्मोन रिलीज होते हैं और क्या किस करना सही है या नहीं? हमने इसके बारे में हमारे एक्सपर्ट कमल किशोर वर्मा जी से बातचीत की है। उन्होंने इस पर हमें विस्तार से बताया है।
किस करने से शरीर में ये सारे हार्मोन रिलीज होते है।
ऑक्सीटोसिन (Oxytocin)
किस करने से ऑक्सीटोसिन हार्मोन रिलीज होता है, जिसे "लव हार्मोन" भी कहा जाता है। यह हार्मोन भावनात्मक जुड़ाव और विश्वास को बढ़ावा देता है। ऑक्सीटोसिन हार्मोन के जरिए आपका तनाव कम होता है और आप अधिक खुश महसूस करते हैं।
डोपामाइन (Dopamine)

डोपामाइन हार्मोन खुशी और आनंद को बढ़ावा देता है। किस करने से डोपामाइन का स्तर बढ़ता है, जिससे व्यक्ति को संतुष्टि मिलती है।
सेरोटोनिन (Serotonin)
सेरोटोनिन हार्मोन हमारे मूड को बनाने का कार्य करता है। किस करने से सेरोटोनिन का स्तर बढ़ता है, जिससे आपका मूड अच्छा रहता है और आपको खुशी महशूस होती है।
एड्रेनालाईन (Adrenaline)
किस करने से एड्रेनालाईन का स्तर बढ़ता है, जो हमारे दिल की धड़कनों को तेज करता है और ऊर्जा बढ़ाता है।
इसे भी पढ़ें- पार्टनर को रखना चाहते हैं खुश तो 'KISS' करते समय भूलकर भी ना करें ये गलतियां
किस करने से फायदे
- किस करने से रिलीज होने वाले हार्मोन मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं और मूड को सुधारते हैं।
- ऑक्सीटोसिन और एंडोर्फिंस तनाव को कम करते हैं और व्यक्ति को आराम महसूस कराते हैं।
- ऑक्सीटोसिन के कारण भावनात्मक जुड़ाव और विश्वास बढ़ता है।
- एंडोर्फिंस और सेरोटोनिन शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं और दर्द को कम करते हैं।
इसे भी पढ़ें- जानिए पांच तरह के Kiss और उनके मतलब के बारे में
अगर आप नियमित रूप से किस करते हैं तो यह आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकता है। किस करते समय आपको हाइजीन का जरूर ध्यान रखना चाहिए।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image Credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।