Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:38 AM IST

सीने में इस तरह का हो रहा है दर्द, तो हो जाएं अलर्ट! हो सकता है हार्ट अटैक का इशारा

क्या सीने में अचानक से उठने वाला दर्द हमेशा हार्ट अटैक ही होता है...कैसे पहचाना जाए कि सीने में हो रहा दर्द गैस की वजह से है या हार्ट अटैक का इशारा, अगर आपके मन में हैं ये सवाल, तो डॉक्टर से इनके जवाब जान लीजिए।  
Updated:- 2025-08-06, 11:12 IST
image

सीने में उठने वाले तेज दर्द को हार्ट अटैक का संकेत माना जाता है। लेकिन, क्या हमेशा सीने में उठने वाला दर्द हार्ट अटैक के कारण ही होता है या इसकी कोई और वजह भी हो सकती है, हमें यह कैसे पहचानना है कि सीने में हो रहा दर्द गैस की वजह से है या हार्ट अटैक का इशारा, इस बारे में  डॉक्टर वैभव मिश्रा, सीनियर डायरेक्टर, कार्डियक साइंस, मैक्स हॉस्टिपल पड़पड़गंज जानकारी दे रहे हैं।
एक्सपर्ट का कहना है कि सीने में दर्द किसी भी व्यक्ति के लिए परेशानी का सबब हो सकता है। अक्सर हम इसे हल्का-फुल्का दर्द मानकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन यह हार्ट अटैक का संकेत भी हो सकता है। अगर आपको भी सीने में असहजता या तेज दर्द महसूस हो रहा है, तो इसे नजरअंदाज न करें। आइए जानते हैं कि ऐसे दर्द के दौरान हमें क्या करना चाहिए और क्या ये हार्ट अटैक का संकेत हो सकता है?

सीने में होने वाला किस तरह का दर्द होता है हार्ट अटैक का इशारा

  • सीने में जो दर्द महसूस होता है, वह अलग-अलग रूप में हो सकता है। कभी आपको हल्का दबाव या कसाव महसूस हो सकता है। जबकि, कभी यह तेज और चुभने जैसा होता है। 
  • हार्ट अटैक के दौरान दर्द अचानक से शुरू होता है और यह किसी भी फिजिकल एक्टिविटी के कारण हो सकता है।

heart attack and liver problem

  • जब आपको सीने में दर्द के साथ अन्य लक्षण भी महसूस हों, तो यह सही नहीं है। सीने में दर्द के साथ-साथ अगर आपको सांस लेने में परेशानी, जी मिचलाना, चक्कर आना या पसलियों के आसपास दर्द महसूस हो रहा हो, तो यह गंभीर संकेत हो सकते हैं। खासकर अगर ये लक्षण लगातार 10-15 मिनट तक बने रहें, तो आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
  • कई बार सीने में दर्द सिर्फ बाएं हिस्से में होता है। लेकिन, कभी-कभी यह दर्द दाएं या पूरे सीने में भी हो सकता है। इसके अलावा, यह हाथ, कंधे, या गर्दन में भी फैल सकता है।

यह भी पढ़ें- हार्ट में ब्लॉकेज क्यों होता है? एक्सपर्ट से जानें

chest pain and heart attack

  • अगर आपको हाई बीपी है, आपका वजन अधिक है, शुगर है या आप स्मोकिंग करते हैं, तो आपको हार्ट अटैक का खतरा ज्यादा हो सकता है। ऐसे में अगर अगर आपको सीने में दर्द महसूस हो, तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लें।
  • एक्सपर्ट का कहना है सीने में दर्द को हल्के में नहीं लेना चाहिए। समय रहते सही इलाज जहां जना बचा सकता है। वहीं, लापरवाही आपको मुश्किल में डाल सकती है।

 

यह भी पढ़ें- नींद में Heart Attack क्यों आता है? डॉक्‍टर ने बताई 3 वजहें

 

दिल को हेल्दी रखने के लिए खान-पान और जीवनशैली में बदलाव बहुत जरूरी है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।
Image Credit:Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।