Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:04 AM IST

'हार्ट अटैक के खतरे को कम करने के लिए मैं क्या कर सकती हूं?' अगर आपके मन में भी है यह सवाल, तो एक्सपर्ट से जान लीजिए जवाब

आज के समय में कम उम्र में ही लोग हार्ट अटैक का शिकार हो रहे हैं। ऐसे में सभी के मन में कहीं न कहीं इसे लेकर डर है। अगर आप यह जानना चाहती हैं कि हार्ट अटैक के खतरे को कम करने के लिए आपको क्या करना चाहिए, तो चलिए इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं।
Updated:- 2025-08-05, 20:29 IST
image

हार्ट अटैक के मामले आजकल तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। भागदौड़ से भरी जीवनशैली, तनाव और गलत खान-पान के चलते हमारा दिल समय से पहले बीमारियों का शिकार हो रहा है और सबसे कमाल की बात यह है कि ज्यादातर लोग इसे समझ ही नहीं पा रहे हैं। हमारा दिल अचानक से बीमार नहीं होता है, बल्कि धीरे-धीरे कई कारणों और कुछ हमारी गलत आदतों के चलते दिल बीमार होता जाता है। आपने भी युवाओं यहां तक कि बच्चों में भी हार्ट अटैक के मामलों के बारे में सुना होगा। ऐसो में सवाल यह उठता है कि आखिर हार्ट अटैक से बचने के लिए हमें क्या करना चाहिए?

अगर आपके मन में भी यह सवाल है, तो इसका जवाब एक्सपर्ट से जान लीजिए। यह जानकारी डाइटिशियन मनप्रीत दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं। एक्सपर्ट का कहना है कि डेली रूटीन में इन आदतों को शुमार करके आप हार्ट अटैक के खतरे से बच सकती हैं और आपका दिल भी हेल्दी रहगा।

हार्ट अटैक से बचने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें

  • डाइट में ओमेगा-3 से भरपूर फूड्स जैसे फ्लैक्स और चिया सीड्स को शामिल करें। इससे इंफ्लेमेशन कम होता है और शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है।
  • दिन में कम से कम 7-8 गिलास पानी पिएं। इससे ब्लड फ्लो में सुधार होता है और दिल पर दबाव नहीं पड़ता है।
  • व्हाइट कार्ब्स की जगह साबुत अनाज जैसे ओट्स, क्विनोआ या ब्राउन राइस को डाइट का हिस्सा बनाएं। इससे ब्लड शुगर मैनेज होती है और बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dt Manpreet Kalra | Hormone and Gut Health Coach | (@dietitian_manpreet)

  • खाली पेट लहसुन की एक कली खाएं। इससे बीपी कम होता है और ब्लड वेसल्स हेल्दी बनी रहती है।
  • दिन में 1 टीस्पून से ज्यादा नमक न खाएं। इससे हाई बीपी का खतरा कम होता है और दिल की बीमारियों से भी बचाव होता है।
  • रोजाना कम से कम आधे घंटे ब्रिस्क वॉकिंग या हल्की-फुल्की एक्ससाइज करें। इससे दिल मजबूत बनता है और सर्कुलेशन में भी सुधार होता है।
  • फ्राइड और प्रोसेस्ड फूड्स से दूरी बनाएं। इससे शरीर में एक्स्ट्रा ट्रांस फैट और सोडियम नहीं जाता है।

यह भी पढ़ें- 30 की उम्र के बाद दिल की बीमारियों से होगा बचाव, डाइट और लाइफस्टाइल में करें ये बदलाव

almonds for heart health

  • बादाम या पिस्ता और मूंगफली जैसे नट्स को बिना नमक के खाएं। इनमें फाइबर, मैग्नीशियम और हेल्दी फैट्स होते हैं।
  • कम से कम 7 घंटे की नींद जरूर लें। नींद की कमी भी हाई बीपी और दिल की बीमारियों के खतरे को बढ़ा सकती है।

 

यह भी पढ़ें- हार्ट में ब्लॉकेज क्यों होता है? एक्सपर्ट से जानें

 

 

हार्ट अटैक से बचने के लिए एक्सपर्ट के बताए टिप्स को जरूर फॉलो करें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।