herzindagi
What is the most common cause of low sodium

शरीर में सोडियम की कमी होने से क्या-क्या दिक्कतें हो सकती हैं?

शरीर में सोडियम की मात्रा ज्यादा होने पर अक्सर बीपी वगैराह की दिक्कत हो जाती है लेकिन क्या हो जब शरीर में सोडियम की कमी हो जाए। आइए हेल्थ एक्सपर्ट से जानते हैं।
Editorial
Updated:- 2024-09-11, 12:41 IST

अक्सर कहा जाता है कि नमक का सेवन कम करना चाहिए, इससे शरीर को नुकसान होता है, हाई बीपी की समस्या हो सकती है, लेकिन क्या हो जब शरीर में सोडियम की कमी हो जाए, दरअसल सोडियम की ज्यादा मात्रा शरीर में समस्याएं पैदा करती हैं, वहीं इसकी कमी से भी काफी दिक्कतें हो सकती है। इसको लेकर हमने हेल्थ एक्सपर्ट डॉक्टर विभु कावत्रा से विस्तार से जानकारी ली, चलिए जानते हैं उनका इसपर क्या कहना है।

शरीर में सोडियम की कमी होने से क्या-क्या दिक्कतें हो सकती हैं?

low sodium

एक्सपर्ट बताते हैं की सोडियम हमारे शरीर के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण इलेक्ट्रोलाइट है जो शरीर की कई महत्वपूर्ण क्रियाओं को सुचारू रूप से चलाने में मदद करता है। सोडियम का काम शरीर के द्रव संतुलन को बनाए रखना है, यह नर्व सिग्नल्स को संचालित करना और मसल्स की कार्यक्षमता को सुनिश्चित करता है। इसकी कमी के चलते  सिरदर्द, चक्कर, उल्टी, थकान और बहुत ज्यादा सीवियर कंडीशन में दौरे भी पड़ सकते हैं।  सोडियम की कमी के चलते मसल्स के अंदर वीकनेस आ जाती है,इससे क्रैंप्स हो सकता है, और बहुत ही खराब स्थिति में पैरालिसिस हो सकता है।

यह भी पढ़ें-कोर्टिसोल आपके दिल को कैसे नुकसान पहुंचता है? एक्सपर्ट से जानें

जब सोडियम की कमी होती है तो शरीर की कोशिकाएं अतिरिक्त पानी को अवशोषित करने लगती है, जिससे कोशिकाओं में सूजन हो सकती है। सोडियम की कमी चलते नसों से पानी बाहर की ओर आने लगता है इससे दिमाग में सूजन भी हो सकती है।

क्यों होती है सोडियम की कमी

headache due to low sodium

  • अत्यधिक पसीना बहना
  • डिहाइड्रेशन
  • गंभीर उल्टी और दस्त
  • बहुत ज्यादा पानी का सेवन

यह भी पढ़ें-क्या टीनएजर्स को भी ब्रेस्ट कैंसर हो सकता है?

अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।

Image Credit- freepik

 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।