Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:09 AM IST

ज्यादा शुगर आपके शरीर को क्या नुकसान पहुंचा सकती है

क्या आप भी बहुत ज्यादा चीनी का सेवन करते हैं, अगर हां तो आपको यह जान लेना चाहिए कि शुगर आपके शरीर को काफी नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में आपको डायबिटीज के अलावा और भी कई तरह की दिक्कतें हो सकती हैं।
Updated:- 2024-12-20, 22:50 IST
image

मीठे का शौकीन हर कोई होता है। शुगर हमारे शरीर के लिए एक महत्वपूर्ण ऊर्जा का स्रोत है, कुछ लोग धड़ल्ले से इसका सेवन करते हैं। मीठी चाय, मिठाई, हलवा और ऐसी कई चीजें  हम बिना यह सोचे खाते हैं कि इसका सेहत पर क्या प्रभाव होगा। बहुत सारे ऐसे लोग हैं जिन्हें यह मालूम है कि मीठा डायबिटीज को दावत देता है। लेकिन, सिर्फ डायबिटीज ही नहीं, इससे और भी कई तरह की दिक्कतें हो सकती हैं। हेल्थ एक्सपर्ट रामिता कौर से जानते हैं कि ज्यादा शुगर शरीर को क्या नुकसान पहुंचा सकती है।

ज्यादा शुगर आपके शरीर को क्या नुकसान पहुंचाती है

glaucoma

 

बता दें कि ज्यादा शुगर से आपको ग्लूकोमा हो सकता है। यह आंखों से संबंधित एक बीमारी है। जो लोग डायबिटीज से पीड़ित होते हैं उन्हें यह समस्या झेलनी पड़ सकती है। ज्यादा शुगर के कारण आंखों के अंदर दबाव बढ़ने लगता है, जिससे ग्लूकोमा की समस्या पैदा होती है। इससे धीरे-धीरे रोशनी कम हो जाती है। अगर इसका इलाज न किया जाए, तो यह अंधापन का कारण बन सकता है।

शुगर का जरूरत से ज्यादा सेवन करना दांतों को नुकसान पहुंचा सकता है। जब हम बहुत ज्यादा मीठा खाते हैं, तो मुंह में मौजूद बैक्टीरिया शुगर को तोड़कर एसिड का निर्माण करते हैं और यह एसिड दांतों की इनेमल को कमजोर कर देता है। समय के साथ दांतों में कैविटी यानी की छेद बनता है। इससे दांतों में सड़न हो सकती है। इससे दांतों में सड़न हो सकती है।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by dt.ramitakaur | Maternal And Child Nutritionist | (@dt.ramitakaur)

जरूरत से ज्यादा शुगर का सेवन आपकी सुंदरता को भी प्रभावित कर सकता है। दरअसल, शुगर कोलेजन और इलास्टिन जैसे तत्वों से प्रतिक्रिया करता है। ये यह दोनों ही त्वचा में कसावट और लचीलापन प्रदान करने के लिए जाने जाते हैं। ,जब शुगर इससे प्रतिक्रिया करता है, तो त्वाचा पर झुर्रियां दिखने लगती हैं। चीनी के ज्यादा सेवन से आप कम उम्र में ही बूढ़े दिख सकते हैं।

यह भी पढ़ें-फेफड़ों की इस बीमारी की वजह से हुआ उस्ताद जाकिर हुसैन का निधन, जानें कारण और लक्षण

insomnia

ज्यादा शुगर का सेवन आपकी नींद की गुणवत्ता को भी प्रभावित कर सकता है। हाई ब्लड शुगर प्यास और पेशाब में वृद्धि का कारण बन सकता है। जब यह रात में होता है तो आपको बार-बार पेशाब आना महसूस होता है जिससे नींद बाधित होती है।

यह भी पढ़ें-क्या डिप्रेशन और एंग्जायटी के कारण भूलने की बीमारी हो सकती है?

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।

Image Credit:Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।