Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:32 AM IST

क्या प्राइवेट पार्ट के बाल भी होते हैं सफेद? एक्सपर्ट से जानें सही हाइजीन टिप्स

सिर के बाल की तरह ही प्यूबिक हेयर भी सफेद होते हैं। आइए जानते हैं ऐसा क्यों होता है।
Updated:- 2024-07-19, 12:30 IST
white pubic hair causes

जैसे-जैसे आपकी उम्र बढ़ती है आपके बाल सफेद होना शुरू हो जाते हैं। हालांकि आजकल कम उम्र के लोग भी सफेद बाल से परेशान हैं। हमारे प्यूबिक एरिया में भी बाल होता है, अब सवाल है कि क्या सिर के बाल की तरह ही प्यूबिक हेयर भी सफेद होते हैं? अगर हां तो ऐसा क्यों होता है? कहीं यह कोई परेशानी की वजह तो नहीं? इन सभी सवालों का जवाब जानने के लिए हमने एक्सपर्ट से बात की।  Dr. Tanveer Aujla, Senior Consultant Obstetrician & Gynaecologist, Motherhood Hospital ने इस बारे में जानकारी साझा की है।

प्राइवेट पार्ट के बाल सफेद क्यों होते हैं?

pubic white hair

एक्सपर्ट बताती हैं की जैसे जैसे हमारी उम्र बढ़ती है मेलेनिन का उत्पादन कम होता है,जिससे बाल सफेद हो जाते हैं। यह प्रक्रिया प्यूबिक सहित शरीर के बालों को प्रभावित करती है। यह जीवन के किसी भी चरण में दिखाई दे सकते हैं ,ऐसे में अगर आपको प्यूबिक एरिया में सफेद बाल दिखते हैं तो घबराने की कोई जरूरत नहीं है। आइए जानते हैं इसके कारण

प्राइवेट पार्ट के बाल सफेद होने के कारण

  • सफेद प्यूबिक हेयर का सबसे आम कारण उम्र बढ़ना है। जैसे जैसे उम्र बढ़ती है बालों के रोम में रंगद्रव्य उत्पादन के लिए जिम्मेदार कोशिकाएं धीरे धीरे मेलेनिन उत्पादन कम कर देती है। यह अक्सर 30 या 40 की उम्र में होता है।
  • इसके लिए जेनेटिक्स कारण जिम्मेदार होते हैं। जिन लोगों के परिवार में जल्दी बाल सफेद होने का इतिहास रहा है, उनके प्यूबिक एरिया में अन्य लोगों की तुलना में पहले सफेद बाल दिखाई दे सकते हैं। 
  • क्रोनिक तनाव को अक्सर समय से पहले सफेद बाल होने में योगदान के लिए जाना जाता है। इसमें प्यूबिक हेयर भी शामिल है। तनाव मेलानोसाइट स्टेम कोशिकाओं की कमी को तेज कर सकता है,जिससे बाल जल्दी सफेद होने लगते हैं। इसके अलावा धूम्रपान और खराब पोषण जैसी जीवनशैली भी इसके लिए जिम्मेदार होती है। 

यह भी पढ़ें- पीरियड्स के दौरान खून के थक्के क्यों आते हैं?

women grey hair

  • कुछ स्वास्थ्य समस्याएं और हार्मोनल असंतुलन भी प्यूबिक हेयर के सफेद होने का कारण बन सकते हैं। विटिलिगो जैसे ऑटोइम्यून विकार,भी सफेद बाल का कारण बन सकती है। थायरॉइड विकारों से जुड़े हार्मोनल परिवर्तन बालों के रंग को प्रभावित कर सकते हैं। 
  • कुछ रसायनों और पर्यावरण प्रदूषकों के संपर्क में आने से बालों के रोम और मेलानोसाइट्स को नुकसान हो सकता है,जिसके परिणामस्वरूप बाल सफेद हो सकते हैं। कई लोग ऐसे साबुन का इस्तेमाल करते हैं जिसमें कठोर रसायन पाया जाता है इससे भी बाल सफेद हो सकता है।
  • विटामिन बी12 की कमी स्वस्थ लाल रक्त कोशिकाओं के उत्पादन में बाधा उत्पन्न कर सकती है,जिससे बाल सफेद होने की प्रक्रिया तेज हो सकती है।

यह भी पढ़ें- खाना खाने के बाद सिर में दर्द क्यों होता है? एक्सपर्ट से जानें

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Freepik

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।