Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:48 AM IST

नसों को स्वस्थ रखने के लिए बेहद जरूरी हैं ये दो विटामिन

नसों को स्वस्थ रखने में विटामिन बी12 और विटामिन ई बड़ी भूमिका निभाते हैं। आइए जानते हैं इसके स्रोत क्या हैं।
Updated:- 2024-05-22, 16:52 IST
Which vitamin is best for nerve repair

नस हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह रक्त संचार के लिए काफी जरूरी है। नसें पूरे शरीर में ऑक्सीजन, ऊर्जा से भरपूर पोषक तत्व और कई तरह के महत्वपूर्ण घटकों का परिवहन करती है। इसमें जरा भी गड़बड़ी हो तो सेहत को काफी नुकसान हो सकता है। ऐसे में जरूरी है कि नसों की सेहत का खास ख्याल रखा जाए। हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक नसों को स्वस्थ रखने के लिए कुछ विटामिन की जरूरत होती है। एम्स दिल्ली की न्यूरोलॉजी विभाग की डीएम डॉ.प्रियंका सहरावत ने इससे जुड़ी जानकारी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। आइए जानते हैं नसों को हेल्दी बनाए रखने के लिए किन विटामिन की जरूरत होती है।

नसों को स्वस्थ रखने के लिए बेहद जरूरी हैं ये दो विटामिन

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dr.Priyanka Sehrawat (@docpriyankasehrawat)

  • एक्सपर्ट बताती हैं कि विटामिन बी12 नसों को नुकसान से बचाता है। यह विटामिन नसों के आसपास एक परत जिसे माइलिन शीथ कहते हैं उसका निर्माण करता है। यह माइलिन शीथ हमारी नर्व में कितने रेट के साथ करेंट पास करेगा या नस कैसे काम कर रही है इसे कंट्रोल करने के लिए जरूरी होता है। शरीर में इसकी कमी हो जाए तो कई तरह की दिक्कत होने लगती है। 
  • इसकी जरूरत आप नॉन वेज आइटम से कर सकते हैं। वेजीटेरियन फूड से इसकी जरूरत नहीं पूरी हो पाती है, हालांकि टोफू, पालक, मशरूम से थोड़ा बहुत विटामिन बी 12 प्राप्त किया जा सकता है। एक्सपर्ट बताती हैं कि हमें विटामिन बी 12 की डेली की जरूरत 2.4 माइक्रोग्राम होती है।

यह भी पढ़ें-आपको पता है स्मोकिंग करने से दांतों पर क्या असर होता है?

Vitamin B

  • वहीं नसों की सेहत बनाए रखने लिए विटामिन ई भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट के गुण होते हैं जो फ्री रेडिकल्स को नष्ट करता है नर्व्स की कोशिकाओं को नुकसान से बचाता है।। एक्सपर्ट बताती हैं कि शरीर में विटामिन ई की कमी होने पर चलने में दिक्कत होना, चक्कर जैसा महसूस होना शामिल है। विटामिन ई वेजिटेबल ऑयल में अच्छी मात्रा में मौजूद होता है। नट्स बादाम, अखरोट, से इसकी कमी को पूरा किया जा सकता है। 
  • नसों को मजबूती देने में विटामिन बी 9 और फोलिक एसिड की बड़ी भूमिका होती है। सोयाबीन, हरी पत्तेदार सब्जियां और नट्स में यह अच्छी मात्रा में मौजूद होता है।

यह भी पढ़ें-इस विटामिन की कमी के कारण हमेशा लो रहता है आपका हीमोग्लोबिन

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

 

 


Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।