Sat Sep 12, 2026 | Updated 09:37 AM IST

इस विटामिन की कमी के चलते होता है एनीमिया

शरीर में खून की कमी होने पर एनीमिया की शिकायत होती है। क्या आप जानते हैं कि किस विटामिन की कमी के चलते खून नहीं बन पाता है।
Updated:- 2024-02-06, 14:51 IST
vitamin b deficiency causes anemia

एनीमिया एक स्वास्थ्य संबंधी समस्या है जो अधिकतर महिलाओं को प्रभावित करता है। इस स्थिति में शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं की संख्या कम हो जाती है। लाल रक्त कोशिकाओं में हीमोग्लोबिन होता है। यह एक ऐसा प्रोटीन होता है जो उन्हें फेफड़ों से ऑक्सीजन ले जाने और शरीर के सभी भागों में पहुंचने में सक्षम बनाता है।

खून की कमी के कारण शरीर को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाता है। इसके कारण आपको हर वक्त थकान और सांस लेने में तकलीफ बनी रहती है। आपको बता दें कि शरीर में एक खास विटामिन की कमी के कारण खून की कमी हो जाती है और यह एनीमिया का कारण बनता है। आइए जानते हैं इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट गरिमा गोयल जी से।

इस विटामिन की कमी के चलते होता है एनीमिया

vitamin b injection

खून की कमी होने के लिए विटामिन बी12 जिम्मेदार होते हैं। इसे हम फोलेट के नाम से भी जानते हैं। फोलेट की कमी ज्यादातर खाने में इस विटामिन की कमी होने के कारण या पाचन तंत्र में इस विटामिन का अवशोषण ना होने के कारण होता है। बता दें कि आपके शरीर को स्वस्थ लाल रक्त कोशिकाओं, सफेद रक्त कोशिकाओं और प्लेटलेट्स बनाने के लिए विटामिन बी12 की जरूरत होती है। वहीं विटामिन बी 12 आपका शरीर नहीं बना पाता है और इसकी कमी को पूरी करने के लिए आपको विटामिन b12 युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करना होता है। हरी सब्जियां,साबुत अनाज, खट्टे फलों का सेवन कम करने से विटामिन बी12 की कमी हो जाती है।

एक्सपर्ट के मुताबिक शरीर में स्वास्थ्य हीमोग्लोबिन के स्तर को बनाए रखने के लिए आयरन का अवशोषण काफी जरूरी होता है और आयरन का अवशोषण तब नहीं होता है जब आपके शरीर में विटामिन सी की कमी हो जाती है।

यह भी पढ़ें-1 महीने में दिखेंगी फिट, रोज पिएं यह हेल्दी जूस

शरीर में खून की कमी होने पर नजर आते हैं ये लक्षण

low energy due to anemia

  • थकान
  • ऊर्जा में कमी
  •  सांस लेने में तकलीफ
  •  सिर दर्द 
  • पीली त्वचा 
  • वजन कम होना 
  • कानों में घंटियां बजना 
  • हार्टबीट का तेज होना

यह भी पढ़ें-Turnip Side Effects: ज्यादा करेंगे शलजम का सेवन तो होंगे ये नुकसान

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।