Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:46 AM IST

बच्चेदानी में खराबी होने पर नजर आते हैं ये लक्षण, अगर आपको हों महसूस तो तुरंत भागें डॉक्टर के पास

बच्चेदानी यानी गर्भाशय में खराबी होने पर कई लक्षण नजर आते हैं। इन्हें नजरअंदाज करना आपको भारी पड़ सकता है। अगर आप समय रहते इन पर ध्यान नहीं देंगी, तो आगे चलकर बड़ी परेशानी खड़ी हो सकती है।
Updated:- 2026-04-03, 09:30 IST
 Is my uterus healthy,

हेल्दी प्रेग्नेंसी के लिए बच्चेदानी यानी यूट्रस का हेल्दी होना बहुत जरूरी है। एग और स्पर्म के फर्टिलाइज होने के बाद भ्रूण का विकास बच्चेदानी में ही होता है। ऐसे में बच्चेदानी का स्वस्थ होना बहुत जरूरी है। अगर आपकी बच्चेदानी स्वस्थ नहीं है, तो बच्चे के विकास में मुश्किल आ सकती है। बच्चेदानी में किसी तरह का इंफेक्शन या और कोई खराबी होने की वजह से कई दिक्कतें हो सकती हैं। गलत खान-पान, खराब जीवनशैली और तनाव समेत कई चीजों का असर महिलाओं की रिप्रोडक्टिव हेल्थ पर हो सकता है। बच्चेदानी में इंफेक्शन बढ़ जाने पर महिलाओं की फर्टिलिटी पर भी असर हो सकता है। ऐसे में बच्चेदानी में खराबी को पहचानना और कोई दिक्कत होने पर समय पर इसका इलाज करवाना जरूरी है। बच्चेदानी में खराबी होने पर क्या लक्षण नजर आते हैं, चलिए एक्सपर्ट से जानते हैं। इस बारे में हमें डॉक्टर सोनू खोखर, एमबीबीएस, हेल्थ एंड वेलनेस एक्सपर्ट (Dr. Sonu Khokhar, MBBS, Health and Wellness Expert) बता रही हैं।

बच्चेदानी में खराबी के लक्षण डॉक्टर से जानें

Heavy period clots and pregnancy complications

  • अगर आपको हर महीने पीरियड्स समय पर नहीं आते हैं, तो ये बच्चेदानी में खराबी का संकेत हो सकता है। इसके अलावा, अगर पीरियड्स में 7 दिन से भी ज्यादा ब्लीडिंग हो या ब्लीडिंग बहुत हैवी हो, तो ये भी सही नहीं है। ऐसा होने पर आपको डॉक्टर से संपर्क जरूर करना चाहिए।
  • पीरियड साइकिल के बीच में खून आना या पीरियड का महीने में दो बार आना भी बच्चेदानी की खराबी या किसी इंफेक्शन का संकेत हो सकता है।
  • बच्चेदानी में खराबी होने पर कई बार महिलाओं के पेट के निचले हिस्से और कमर में दर्द बना रहता है। कई बार ये दर्द बहुत हल्का या तेज हो सकता है। बच्चेदानी में खराबी होने पर मांसपेशियों में खिंचाव आ जाता है और इसके चलते दर्द हो सकता है।
  • कई बार जब इंफेक्शन बढ़ जाता है, तो यूरिन लीकेज की दिक्कत भी हो सकती है। बच्चेदानी में खराबी की वजह से ब्लैडर पर प्रेशर पड़ता है और इसकी वजह से पेशाब लीक हो सकता है।
  • पैरों में बहुत तेज दर्द भी बच्चेदानी में खराबी की तरफ इशारा कर सकता है। यूट्रस सेल्स पर पड़ने वाले दबाव की वजह से भी ऐसा हो सकता है।

 यह भी पढ़ें- हर महीने सही तारीख पर आते हैं पीरियड्स पर कंसीव नहीं कर पा रही हैं? गायनेकोलॉजिस्ट से जानें कारण

बच्चेदानी में इंफेक्शन के कारण

reproductive health and shilajit

  • बच्चेदानी में इंफेक्शन कई कारणों से हो सकता है। इसमें अनसेफ सेक्शुअल रिलेशन शामिल है।
  • आईयूडी के इस्तेमाल के बाद अगर हाइजीन का ध्यान न रखा जाए, तो भी बच्चेदानी में इंफेक्शन हो सकता है।
  • इसके अलावा, डिलीवरी या अबॉर्शन के बाद अगर सही तरह से देखभाल न हो, तो भी इंफेक्शन फैल सकता है।
  • पीरियड्स के दौरान सही हाइजीन न होने पर भी बच्चेदानी में इंफेक्शन हो जाता है।
  • जिन लोगों की इम्यूनिटी कमजोर है, उन्हें भी ये इंफेक्शन हो सकता है।

 यह है एक्सपर्ट की राय

Expert-Quote (16)

 

 

यह भी पढ़ें- क्या पीरियड्स में तेज दर्द होना अच्छी फर्टिलिटी का संकेत है? डॉक्टर से समझें


एक्सपर्ट का कहना है कि अगर आपको इनमें से कोई भी लक्षण महसूस हो, तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें। हर जिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।