Increase Breast Size: ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए करें ये 4 काम

How To Increase Breast Size: कुछ महिलाओं को बड़े ब्रेस्ट पसंद होते हैं। ऐसे में कई महिलाएं इसके लिए कॉस्मेटिक सर्जरी का सहारा लेती हैं। यह ट्रीटमेंट महंगे होने के साथ-साथ नुकसान भी पहुंचाते हैं। इसलिए इन सभी चीजों से बचना चाहिए। अगर आप भी उन्हीं महिलाओं में से एक हैं, जो अपने स्तनों का आकार बढ़ाना चाहती हैं तो आपको कुछ उपाय अपनाने चाहिए। इस विषय पर हमने अनुपमा जी से बात की है, जो पेशे से डाइटिशियन हैं। उन्होनें हमें नेचुरली ब्रेस्ट का साइज बढ़ाने के कई तरीके बताएं हैं। क्या आप जानना चाहती हैं ऐसा क्या किया जाए, जिससे ब्रेस्ट का साइज बढ़ सकता है? तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें।
मसाज करें (How To Do Massage For Increase Breast Size)
हालांकि, आपको बता दें कि अभी तक इसके बारे में कोई स्टडीज सामने नहीं आई है, इसलिए इससे कितने समय में असर दिखेगा इसकी कोई गारंटी नहीं है। लेकिन अगर आप बिना किसी परेशानी और साइड इफेक्ट्स के स्तनों का आकार बड़ाना चाहती हैं तो इससे अच्छा घरेलू उपाय नहीं हो सकता है।
मेथी दिखाएगा कमाल (How To Use Fenugreek For Increase Breast Size)
आवश्यक सामग्री
- 1-2 चम्मच मेथी के बीज
- 1 गिलास पानी
इसे भी पढ़ें:बड़े ब्रेस्ट से हैं परेशान तो डाइट में शामिल करें ये फूड्स, एक महीने में दिखेगा असर
क्या करें
- आपको 1 गिलास पानी में रात भर 1-2 चम्मच मेथी के बीज को भिगोकर रखना है।
- अगले दिन पानी का रंग बदल जाएगा।
- फिर इसे छानकर इसके पानी का सेवन करें।
- हफ्ते में 2 बार इस पानी को पीएं।
- आपको कुछ समय में असर दिखने लगेगा।(ब्रेस्ट के ढीलेपन को दूर करने के लिए एक्सरसाइज)
इसे भी पढ़ें:ब्रेस्ट का साइज आसानी से बढ़ जाएगा, बस करें ये 4 काम
करें यह आसन (Yoga Asan For Increasing Breast Size)
कैसे करें
- इस आसन को करने के लिए घुटनों को पीछे की तरफ मोड़ लें।
- अब अपने दाएं हाथ को दाएं पैर पर सीधा करके एड़ी पर रखें।
- अब बाएं हाथ को बाएं पैर की एड़ी पर रखें।
- अब पेल्विक को आगे की ओर करें।
- इसके बाद सिर को पीछे की ओर झुका लें।
- इस आसान में कम से कम 5 मिनट रहें।
एस्ट्रोजन से भरपूर फूड्स खाएं (Foods To Increase Breast Size)
आपको अपनी डाइट में ऐसी चीजों को शामिल करना चाहिए जिनमें एस्ट्रोजन पाया जाता है। एस्ट्रोजन एक हार्मोन है, जिसका संबंध ब्रेस्ट से है। यानि यह हार्मोन हमारे ब्रेस्ट के साइज पर असर डालता है। इसलिए आपको एस्ट्रोजन से भरपूर डाइट लेनी चाहिए। ब्रोकली, प्याज, टमाटर, सेब, अंगूर और नट्स खाएं। यह स्तन के आकार को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं।
नोट: किसी भी उपाय को अपनाने से पहले एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़ें रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।