जानें मूंगफली और धनिया की चटनी की आसान रेसिपी

सर्दियों में मूंगफली खाने का आनंद ही अलग होता है। यह स्वादिष्ट के साथ-साथ हेल्दी भी होती है। मूंगफली को खाने में कई तरह से इस्तेमाल किया जाता है। ज्यादातर पोहा में मूंगफली डाली जाती है। इससे पोहा का स्वाद बढ़ जाता है। मूंगफली की चटनी भी खाने में बेहद टेस्टी होती है। आपने खुद से बनाकर ट्राई की है कभी? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए इसकी रेसिपी लेकर आए हैं।
मूंगफली और धनिया की चटनी
किसी भी खाने के फ्लेवर को बढ़ाना हो तो ऊपर से धनिया डाल दिया जाता है। धनिया का इस्तेमाल सलाद से लेकर दाल तक में किया जाता है। धनिया की चटनी भी बनती है। मूंगफली के साथ धनिया का स्वाद एकदम बढ़िया लगता है। आप इन दोनों चीजों को मिक्स करके चटनी बना सकती हैं। (धनिया की चटनी कैसे बनाएं)
आवश्यक सामग्री
- 1/2 कप मूंगफली
- 2-3 सूखी लाल मिर्च
- 1 चम्मच जीरा
- 2-3 चम्मच तेल
- 1/2 कप धनिया
- 3-4 लहसुन की कलियां
- 1 चम्मच नींबू का रस
- स्वादानुसार नमक
क्या करें?
- धनिया के पत्तों में धूल होती है। इसलिए आपको सबसे पहले पत्तों को पानी में भिगोकर रख देना है।
- कुछ देर बाद पत्तों को अच्छे से धोकर अलग कर दें।
- मूंगफली की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले 2-3 चम्मच तेल में 1/2 कप मूंगफली को कम आंच पर भून लें।
- जैसे ही आपको भीनी-भीनी खुशबू आने लगे समझ जाएगी कि मूंगफली भुननी शुरू हो गई है।
- करीब 2-4 मिनट में गैस बंद कर दें। अब मूंगफली को एक बर्तन में रख दें।
- अब मिक्सी में मूगंफली, लहसुन और स्वादानुसार डालकर इसे अच्छे से पीसकर एक बाउल में ट्रांसफर कर दें।
- बचे तेल में 1 चम्मच जीरा और 2-3 सूखी लाल मिर्च को भून लें। (नारियल की चटनी कैसे बनाएं)
- अब तड़के को पीसी हुई मूंगफली के ऊपर डाल दें।
- अब नींबू निचोड़ लें।
- लीजिए बन गई आपकी मूगंफली और धनिया की चटनी।
इसे भी पढ़ें:डोसे के साथ बनाएं स्वादिष्ट मूंगफली और दही की चटनी, जानिए आसान रेसिपी
मूंगफली की चटनी के लिए टिप्स

- चटनी बनाते वक्त आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि मूंगफली जले नहीं। यानी आपको इसे भूनते वक्त बेहद सावधान रहना पड़ेगा। मूंगफली को कम आंच पर ही भूनना चाहिए। इससे मूंगफली अच्छे से भून जाती है और जलती भी नहीं है।
- क्या आप जानती हैं कि मूंगफली की चटनी का स्वाद कुछ समय बाद बदलने लगता है। ऐसे में आपको स्वाद को बरकरार रखने के लिए इसमें ठंडा पानी डालना चाहिए।
- मूंगफली में छिलका होता है। अगर आप चाहती हैं कि चटनी का स्वाद एकदम लाजवाब हो तो छिलका हटाकर ही चटनी बनाएं।
- आप मूंगफली के साथ नारियल डालकर भी चटनी बना सकती हैं, लेकिन नारियल कम डालें। वरना यह पूरी नारियल की चटनी लगेगी।
इसे भी पढ़ें:मिनटों में बनाएं मूंगफली की ये टेस्टी चटनी, जानें रेसिपी
इन चीजों के साथ करें चटनी सर्व
- आप मूंगफली की चटनी को दाल-चावल के साथ सर्व कर सकती हैं।
- अगर आप शाम को पकौड़े और चाट बना रही हैं तो इसके साथ मूंगफली की चटनी अच्छी लगेगी।
- अगर आपके घर में सब्जी नहीं है और आपको बहुत तेज भूख लग रही है तो आप रोटी पर मूंगफली की चटनी लगाकर भी खा सकती हैं।
- पराठे और चिल्ला के साथ आप सॉस के बजाय मूंगफली की चटनी का आनंद ले सकती हैं।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़ें रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik & Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।