ऐब्नॉर्मल पीरियड्स हो रहे हैं तो आपको हो सकती हैं ये बीमारियां

लड़कियां अकसर सेहत के मामले में लापरवाही करती हैं। पीरियड्स आना हर लड़की के लिए एक उम्र के बाद जरुरी होता है लेकिन अगर आपको ऐब्नॉर्मल पीरियड्स हो रहे हैं तो आपकी सेहत को खतरा है। आप गंभीर बिमारियों से परेशान हो सकती हैं। अगर आप ये सोच रही हैं कि कभी देर या कभी जल्दी से पीरियड्स आना ही सिर्फ ऐब्नॉर्मल पीरियड्स की निशानी है तो ऐसा नहीं है। दिल्ली के नर्चर आईवीएफ की डॉक्टर अर्चना धवन बजाज, कंसल्टेंट ऑब्स्टीट्रीशियन, गायनेकोलॉजिस्ट एंड आईवीएफ एक्सपर्ट से मेरी इस बारे में खास बात हुई तो उन्होंने बताया कि लड़कियों को अपने पीरियड्स को लेकर हमेशा एलर्ट रहना चाहिए क्योंकि इससे आपको गंभीर बिमारियां हो सकती हैं।
ऐब्नॉर्मल पीरियड्स की निशानियां
- पीरियड्स देर से आने लगें
- पीरियड्स जल्दी आना शुरु हो जाएं
- पीरियड्स आने से पहले स्पोट लगने लगे
- पीरियड्स आना बंद हो जाए या 1-2 महीने के बाद पीरियड्स हों
- महीने में कई बार बीच-बीच में स्पोट लगते रहना।
- बहुत ज्यादा ब्लीडिंग होना या कम ब्लीडिंग होना
- पेट में बहुत ज्यादा दर्द होना ये सारी निशानियां ऐब्नॉर्मल पीरियड्स की होती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: घर में है शादी या पूजा और हो रही है पीरियड्स की टेंशन,तो आजमाएं ये 6 घरेलू नुस्खे जल्दी आ जाएंगे पीरियड्स

Image Courtesy: Imagesbazaar.com
अगर किसी लड़की को ऐसा कुछ होता है तो उसे अपनी सेहत के बारे में एलर्ट होने की जरुरत है और तुरंत डॉक्टर के पास जाकर अपने कुछ जरुरी टेस्ट करवाने चाहिए।
ऐब्नॉर्मल पीरियड्स हों तो कौन से टेस्ट करवाएं ?
अगर किसी को ऐब्नॉर्मल पीरियड्स की परेशानी है तो उसे डॉक्टर के पास जाना चाहिए। डॉक्टर कुछ बल्ड टेस्ट करवाने के लिए और अल्ट्रासाउंड करवाने की सलाह भी देते हैं। इन टेस्ट पर ज्यादा पैसे खर्च नहीं होते लेकिन ये बहुत ही जरुरी होते हैं। क्योंकि इन टेस्ट की मदद से ही डॉक्टर ये इन्वेस्टीगेट कर पाते हैं कि आपको ऐब्नॉर्मल पीरियड्स क्यों हो रहे हैं। अगर एक बार आपकी बीमारी की सही वजह डॉक्टर को पता चल जाए तो वो आपको उसका सही इलाज देने में कामयाब रहता है।

Image Courtesy: Imagesbazaar.com
ऐब्नॉर्मल पीरियड्स से कौन सी बीमारियां हो सकती हैं?
डॉक्टर अर्चना धवन बजाज ने इस बारे में भी बात की और बताया कि अगर आपने समय से ऐब्नॉर्मल पीरियड्स के टेस्ट नहीं करवाए तो आपकी बीमारी का खतरा जरुर बढ़ जाता है। ऐब्नॉर्मल पीरियड्स डायग्नोस होने के बाद पता चलता है कि आपको क्या बीमारी है।
- ऐब्नॉर्मल पीरियड्स से हारमोन्स पर बुरा असर पड़ता है।
- ऐब्नॉर्मल पीरियड्स हैं तो प्रेग्नेंसी के समय दिक्कत होती है।
- ऐब्नॉर्मल पीरियड्स हो रहे हैं तो आपको थायराइड की बीमारी हो सकती है।
- ऐब्नॉर्मल पीरियड्स से टुबर्क्युलोसिस होने का खतरा भी रहता है।
इसे जरूर पढ़ें: दवाओं को भूल जाएं, पीरियड्स पेन को रोकेंगे ये 5 आसान उपाय
इसी तरह की कई अन्य बीमारियां भी आपको ऐब्नोर्मल पीरियड्स की वजह से हो सकती हैं। वैसे कई लड़कियां दवाईयां लेकर भी अपनी पीरियड्स की साइकल बदलती हैं लेकिन जाने अनजाने में ऐसा करने से आपकी सेहत को नुकसान होता है इस तरह की कोई भी दवाई लेने से पहले आपको डॉक्टर की सलाह जरुर लेनी चाहिए।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।