Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:19 AM IST

इनाया को सँभालने के टिप्स नानी शर्मीला ने भी दिए हैं, reveal किया खुद सोहा अली ख़ान ने

पटौदी ख़ानदान की बेटी सोहा अली ख़ान अपनी बेटी इनाया के साथ इन दिनो खूब एंजॉय कर रहीं हैं।
Updated:- 2017-12-19, 17:45 IST
Soha Ali Khan Baby Main

पटौदी ख़ानदान की बेटी सोहा अली ख़ान ने इसी साल 29 सितम्बर को बेटी इनाया को जन्म दिया है और इस समय वो अपने मदरहूड को बहुत एन्जॉय कर रही हैं। सोहा ने हमसे ख़ास बातचीत के दौरान बताया कि मां बनना ज़िन्दगी का सबसे बड़ा उपहार है, उन्होंने हमसे मां बनने की कई सारी प्यारी फीलिंग्स को भी शेयर किया। सोहा ने हमें बताया कि इनाया की नानी याने उनकी मां शर्मीला टैगोर ने भी उन्हें मां बनने के बाद बेबी का ख़याल रखने कई टिप्स दिए हैं।

प्रेगनेंसी के शुरूआती दिनों में डरी हुई थीं सोहा

सोहा ने बताया कि जब वो प्रेग्नेंट थीं तो शुरू के तीन महीनों तक काफी डरी हुई थीं। सोहा ने कहा, “यह मेरे लिए बिलकुल अलग अनुभव था। मां (शर्मीला) ने मुझे बताया कि यह पहली बार मां बनने का अनुभव है। शुरू के तीन महीनें मैं कुछ नहीं कर पाई, मेरा पूरा ध्यान मेरी प्रेगनेंसी पर था।“  सोहा ने बताया कि इस दौरान उनके पति कुणाल खेमू ने भी उनका पूरा ध्यान रखा। सोहा ने अपनी प्रेगनेंसी के शुरूआती दिनों की फीलिंग्स को अपनी किताब MODERTERATELY Famous में भी उतारा है। सोहा ने कहा कि इस बुक में उन्होंने अपनी प्रेगनेंसी के शुरूआती और आखिरी दिन की डर और एक्साइटमेंट वाली फीलिंग्स को भी लिखा है। और यह चैप्टर इस बुक में उनके फेवरेट चैप्टर हैं।

ऐसे बीती इनाया के साथ सोहा की पहली रात

Soha Ali Khan Baby inside

सोहा ने कहा जब तक हम हॉस्पिटल में थे तब तक तो सब ठीक था। पर, जब हम घर आए और मैंने इनाया के साथ पहली रात गुजारी...यह बेहद अलग अनुभव था। सोहा ने कहा, “मैं बहुत ज्यादा डरी हुई थी। मैं पूरी रात इनाया को देख रही थी और सोच रही थी कि ये सांस तो ले रही है न? रूम का तापमान तो ठीक है ना? AC बंद कर दूँ क्या? खिड़की खोल दूँ क्या? वो बहुत छोटी थी इसलिए मैं डरती थी कि कहीं इसे कोई तकलीफ न हो, पर अब मैं इनाया को एन्जॉय करती हूँ।“

Read more: क्या आप डायबिटीज से डरतीं हैं? अब डरिये मत क्यूंकि डर के आगे जीत है

नानी शर्मीला टैगोर ने भी दिए टिप्स

सोहा ने बताया कि उनकी मां शर्मीला ने भी उन्हें कुछ टिप्स दिए और उन्हें समझाया कि ऐसे डरने से कुछ नहीं होगा, उन्हें अपने बच्चे को संभालना सीखना होगा। सोहा ने कहा, “मां ने मुझे कहा कि जब उन्होंने सैफ को और मुझे जन्म दिया था तब दौर कुछ और था। मगर, आज के दौर में हमें हर बात पर डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। सभी लोग अपने-अपने सजेशन देंगे मगर, मुझे डॉक्टर की सलाह लेकर ही आगे बढ़ना चाहिए। मां ने यह भी कहा कि मैं जितना समय इनाया के साथ बिताउंगी उतना मेरे लिए और इनाया के लिए अच्छा है। मां ने कहा कि मुझे यह खुद पता करना होगा कि इनाया को कब क्या चाहिए, वो कब रोतीं हैं? कब जागती हैं और उनके सोने का क्या समय है? यह सब कुछ मुझे उनके साथ समय बीतने के बाद ही पता चलेगा।“ शर्मीला ने यह भी बताया कि एक मां को अपना मूड हमेशा अच्छा और खुशमिज़ाज रखना चाहिए, आपके मूड का असर बच्चे पर भी पूरी तरह पड़ता है।

अब ऐसे बिताती हैं सोहा इनाया के साथ समय

सोहा ने हमें बताया कि अब वो इनाया के साथ बहुत एन्जॉय करती हैं। उन्हें बेड टाइम स्टोरी सुनाती हैं, म्यूज़िक सुनाती हैं, कुणाल उन्हें गाकर एंटरटेन करते हैं। सोहा ने बताया कि वैसे तो उनके पास इनाया का ध्यान रखने के लिए बहुत अच्छी नर्स हैं मगर वो इनाया को लेकर हर जगह involved हैं। वो इनाया की हर चीज़ का खुद ध्यान रखना पसंद करती हैं।

Read more: बच्चे उदास हैं तो हो सकता है यह डिप्रेशन का साइन, सुचित्रा पिल्लई ने दिए इससे लड़ने के टिप्स

अपने और भाई सैफ अली ख़ान के बचपन को भी किया याद

Soha Ali Khan Baby inside

सोहा ने इस बातचीत के दौरान अपने और भाई सैफ के बचपन को भी याद किया और कहा, “मुझे मां बताती हैं कि भाई बहुत रोया करते थे। उनकी तुलना में मैं आज भी शांत हूँ और उस समय भी शांत ही रहती थी। मैं अपने बचपन को आज भी याद करती हूँ तो मुझे याद आता है कि मैं हमेशा से ही शांत और बुक्स के आसपास रहती थी। मुझे पढ़ना और लिखना बचपन से पसंद था"

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।