Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:54 AM IST

Health Tips: फाइब्रॉइड होने पर बॉडी देती है ये 4 संकेत, महिलाएं जरूर जानें

आज हम आपको कुछ ऐसे संकेत के बारे में बताने जा रहे है जो फाइब्रॉइड होने पर शरीर देता है और उस संकेत को महिलाओं को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
Updated:- 2019-07-30, 19:13 IST
fibroid health main

महिलाओं को कई तरह की समस्‍याओं से जुझना पड़ता है इनमें से एक यूटरस का फाइब्रॉइड भी है। जिसे कई महिलाएं गर्भाशय की रसौली या बच्‍चेदानी के गांठ के नाम से जानते हैं। इस बीमारी के चलते महिलाओं को कई तरह की हेल्‍थ प्रॉब्‍लम्‍स परेशान कर सकती हैं जिसमें से सबसे बड़ी समस्‍या इनफर्टिलिटी है। कई बार महिलाओं के यूटरस की दीवार पर गांठ बन जाती है। ये गांठ यूटरस के ही कुछ सेल्स और टिशूज से मिलकर बनी होती हैं। आइए सबसे पहले यह जान लेते हैं कि फाइब्रॉइड क्‍या होता है।

इसे जरूर पढ़ें: रोजाना ये 7 foods खाएं और गर्भाशय को healthy बनाएं

fibroid health inside

क्या है फाइब्रॉइड

जब यूटरस की मसल्‍स का असामान्य रूप से एक्‍स्‍ट्रा ग्रोथ होने लगती है तो उसे फाइब्रॉयड कहा जाता है। यह एक प्रकार का ट्यूमर है जो कैंसर के लिए जिम्‍मेदार नहीं है। जब ये गांठ बननी शुरू होती है तो इसका आकार गेहूं के दाने के बराबर या उससे भी छोटा होता है। लेकिन यह बढ़ते-बढ़ते अंगूर के दाने के बराबर या फिर छोटी गेंद के बराबर भी हो सकता है। महिलाओं को शुरुआत में तो कोई परेशानी नहीं होती है लेकिन जब ये गांठ का आकार बढ़ने पर महिलाओं को परेशानी हो सकती है। कई बार एक ही बड़ी गांठ होती है और कई बार छोटी-छोटी कई गांठें हो जाती हैं। इस समस्या के कारण महिलाओं को शरीर में कई परेशानियां होने के साथ-साथ मां बनने में भी परेशानी होती है। साथ ही साथ महिलाओं का शरीर अस्वस्थ हो जाता है। लेकिन आपको परेशान होने की जरूरत नहीं क्‍योंकि आज हम आपको कुछ ऐसे संकेत के बारे में बताने जा रहे है जो फाइब्रॉइड होने पर शरीर देता है और उस संकेत को महिलाओं को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

fibroid health inside

पीरियड्स में परेशानी

अगर आपको पीरियड्स के दौरान बहुत ज्‍यादा ब्‍लीडिंग होती है और आपके पीरियड्स 1 हफ्ते से अधिक समय तक रहते है तो इस संकेत तो महिलाओं को बिल्‍कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। क्‍योंकि यह  फाइब्रॉइड का संकेत हो सकता है। इससे महिलाओं को मां बनने में परेशानी के साथ-साथ कई हेल्‍थ प्रॉब्‍लम्‍स जैसे मोटापा, शरीर में दर्द आदि का कारण बन सकता है।

 

पेट के निचले हिस्‍सों में दर्द

अगर किसी महिला को पेट में हमेशा खासतौर पर पेट के निचले हिस्‍सों में दर्द बना रहता है तथा पेट बढ़ने लगता है तो यह संकेत फाइब्रॉइड का हो सकता है। यह संकेत महिलाओं के लिए खतरनाक माना जाता है। किसी महिला का शरीर ऐसा संकेत देता है तो उसे तुरंत डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए ताकि इस समस्या से बचा जा सके।

fibroid health insie

यूरीन के दौरान जलन

अगर किसी महिला को यूरीन करते समय दर्द और जलन की समस्या महसूस होता है या यूरीन में ब्‍लड आता है तो यह संकेत फाइब्रॉइड होने के होते हैं। ऐसा तब होता है जब यूटरस में किसी तरह का इंफेक्‍शन होता है। महिलाएं इस संकेत को भूलकर भी नजरअंदाज ना करें। अगर शरीर इस तरह का कोई भी संकेत दे तो सबसे पहले डॉक्टर की सलाह लेने की जरूरत है ताकि भविष्य में परेशानियों का सामना करना ना पड़े।

 

थकान और सूजन

अगर किसी महिला को बिना किसी काम के थकान और शरीर में अकड़न महसूस होती है या पैरों में सूजन की समस्‍या होती है तो यह फाइब्रॉइड होने का संकेत हो सकता है। क्योंकि कभी-कभी महिलाओं के बच्चेदानी में कुछ ऐसी समस्या उत्पन हो जाती हैं। जिससे यूटरस की ऊपरी परत कमजोर होने लगती हैं। जिससे महिलाओं को थकान और अकड़न महसूस होती हैं।

शरीर में ऐसे लक्षण दिखने पर महिलाएं को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर लें ताकि इस समस्या से छुटकारा मिल सकें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।