herzindagi
image

शरीर में किस न्यूट्रिएंट की कमी का पीरियड पर क्या असर होता है?

शरीर में जरूरी न्यूट्रिएंट्स की कमी का असर, हमारे पूरे शरीर पर होता है। इसकी वजह से पीरियड्स भी प्रभावित होते हैं। किस विटामिन और मिनरल की कमी से पीरियड्स पर क्या प्रभाव पड़ता है, चलिए एक्सपर्ट से समझते हैं।
Editorial
Updated:- 2025-02-11, 15:09 IST

पीरियड्स से जुड़ी दिक्कतों को अक्सर महिलाएं नजरअंदाज कर देती हैं या कई बार इसे नॉर्मल समझ लेती हैं। पीरियड के दिनों में होने वाला दर्द, पीरियड्स का समय पर न होना, फ्लो का कम या बहुत ज्यादा आना और पीएमएस के दिनों में होने वाली मुश्किल के पीछे कई कारण हो सकते हैं। हार्मोनल इंबैलेंस, शरीर में जरूरी न्यूट्रिएंट्स की कमी और स्ट्रेस समेत कई चीजें, आपकी पीरियड साइकिल को प्रभावित कर सकती हैं। शरीर में जरूरी विटामिन्स और मिनरल्स की कमी, पीरियड्स पर किस तरह असर डालती है, इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डाइटिशियन राधिका गोयल जानकारी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।

शरीर में किस न्यूट्रिएंट की कमी का पीरियड पर क्या असर होता है? (What deficiencies affect the menstrual cycle?)

Period fact women should know

  •  हमारी पीरियड साइकिल पर कई विटामिन्स और मिनरल्स की कमी असर डालती है। शरीर में आयरन की कमी होने पर पीरियड पेन बढ़ सकता है। इसकी वजह से हैवी फ्लो आ सकता है, थकान महसूस हो सकती है और इसका असर, थायराइड फंक्शन पर भी होता है।
  • अगर आपके शरीर में आयरन की कमी है, तो आपको यूट्रस में कॉन्ट्रैक्शन ज्यादा महसूस होंगे और इसके कारण, पीरियड में तेज दर्द हो सकता है।
  • शरीर में विटामिन-डी3 की कमी, अनियमित पीरियड्स का कारण बन सकती है। इसकी वजह से पीरियड्स समय पर नहीं आते है और शरीर में हार्मोनल इंबैलेंस हो जाता है।
  • विटामिन-डी की कमी ओव्युलेशन पर असर डालती है और इसका सही लेवल एंड्रोकाइन सिस्टम को रेगुलेट करने के लिए भी जरूरी है। ऐसे में इसकी कमी होने पर, पीरियड्स प्रभावित होते हैं।

यह भी पढ़ें- पीरियड का दर्द दूर करने के लिए रामबाण हैं मम्मी के बताए ये 2 मसाले

periods and vitamin deficiency

  • मैग्नीशियम की कमी होने पर, पीरियड पेन सामान्य से अधिक हो सकता है। इसके कारण, पीएमएस में भी अधिक मुश्किल हो सकती है। पीएमएस के दौरान, मूड स्विंग्स, थकान और चिड़चिड़ापन फील करने के पीछे, शरीर में इस न्यूट्रिएंट की कमी हो सकती है।
  • अगर आपको पीरियड्स समय पर नहीं आते हैं या बहुत अधिक मूड स्विंग्स होते हैं, तो इसके पीछे, शरीर में जिंक मिनरल की कमी भी हो सकती है।
  • शरीर में ओमेगा-3 फैटी एसिड्स की कमी होने पर भी पीरियड्स अनियमित हो जाते हैं और पीएमएस में ज्यादा दिक्कत होती है। कई बार इसकी वजह से फ्लो भी कम आता है।

यह विडियो भी देखें

 

यह भी पढ़ें- पीरियड के दर्द में पेनकिलर से ज्यादा असर कर सकती है यह देसी चाय, नानी-दादी भी मानती हैं गुणकारी


सेहतमंद रहने के लिए, शरीर में जरूरी न्यूट्रिएंट्स का लेवल सही होना बहुत जरूरी है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।