म्यूजिक सुनना ज्यादातर लोगों को पसंद होता है। इससे मूड अच्छा होता है। अक्सर कोई खराब गाना या धुन हमें मायूस कर देती है। वहीं अच्छे म्यूजिक से मूड रिफ्रेश होता है। म्यूजिक सुनने से सिर्फ हमारा मूड ही अच्छा नहीं होता है बल्कि इसका असर हमारी सेहत पर भी पड़ता है। इसे म्यूजिक थेरेपी या संगीत चिकित्सा कहा जाता है। म्यूजिक थेरेपी एक तरह की चिकित्सा ही है, जो हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहत कर सकती है। दिल और दिमाग को रिलैक्स करने के लिए भी म्यूजिक अच्छा माना जाता है। अक्सर हम स्ट्रेस होते हैं, या फिर एंग्जायटी महसूस करते हैं, तो इन सब चीजों को दूर करने में इससे मदद मिल सकती है।
स्वस्थ रहने के लिए जितना जरूरी अच्छा खान-पान और पूरी नींद है, उतना ही जरूरी दिल और दिमाग को आराम मिलना भी है। म्यूजिक थेरेपी के हेल्थ बेनेफिट्स के बारे में सिध्दार्थ एस कुमार, फाउंडर, न्यूमरोवाणी और पर्सनलाइज्ड म्यूजिक थेरेपिस्ट से जानते हैं।
संगीत चिकित्सा, शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को सुधारने में मदद करती है। अगर शरीर में कहीं दर्द महसूस हो रहा हो, तो इसे संगीत के माध्यम से नियंत्रित किया जा सकता है। संगीत सुनने से एंडोर्फिन हार्मोन रिलीज होता है। यह हैप्पी हार्मोन है, जो दर्द को कम करने में मदद कर सकता है। इसले अलावा संगीत के जरिए हम एंटरटेन भी होती है, और इस वजह से दर्द से हमारा ध्यान हटने में मदद मिल सकती है।
संगीत मेंटल और इमोशनल हेल्थ के लिए एक दवाई की तरह काम करता है। यह हमारे मूड को लिफ्ट करता है, एंग्जायटी और डिप्रेशन (डिप्रेशन के लक्षण) को करने में मदद करता है। इससे शरीर में स्ट्रेस हार्मोन कोर्टिसोल का स्तर कम हो जाता है। इसके हमारा नर्वस सिस्टम अच्छे से काम करता है। सिर्फ इतना ही नहीं, म्यूजिक से हमार याददाश्त में सुधार हो सकता है और हमारे स्किल्स पर भी इसका अच्छा असर पड़ता है। इससे ब्रेन को कई फायदे हो सकते हैं।
यह विडियो भी देखें
यह भी पढ़ें- स्ट्रेस हार्मोन कोर्टिसोल को कम करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
म्यूजिक को अपनी लाइफ का हिस्सा बनाएं। रोज कुछ देर सभी चीजें छोड़कर 10 मिनट के लिए म्यूजिक सुनें। इस दौरान अगर आपका ध्यान इधर-उधर भटकने लगे तो म्यूजिक पर फोकस करने की कोशिश करें। रोज 10 मिनट तक ऐसा करने से आपको अपने आप बदलाव महसूस होगा। (प्रेग्नेंसी में मूड स्विंग्स को कैसे करें मैनेज)
यह भी पढ़ें- Stay Happy: इन नेचुरल तरीकों से हार्मोन्स को संतुलित रखें, खुशहाल होगी जिंदगी
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।