आपका 'नॉर्मल' BP भी हो सकता है खतरनाक, एक्सपर्ट से समझें पूरी बात

जब आप किसी क्लीनिक पर जाती हैं या किसी केमिस्ट की शॉप पर बीपी चेक करवाती हैं और जब आपसे कहा जाता है कि बीपी नॉर्मल है, तो आप निश्चिंत हो जाती हैं और बात वही खत्म हो जाती है, लेकिन बीपी नॉर्मल होने का मतलब अब वो नहीं रह गया है, तो एक वक्त पर हुआ करता था। कई बार नॉर्मल रीडिंग भी आगे आपको जोखिम में डाल सकती है। बीपी नॉर्मल रेंज में होने पर भी आपको किन बातों को समझना चाहिए और किन पर ध्यान देना चाहिए, चलिए एक्सपर्ट से समझते हैं। इस बारे में Dr. Anup Taksande, Clinical Director - Cardiology and Cardiac Interventions, KIMS Hospitals, Thane जानकारी दे रहे हैं।
नॉर्मल बीपी कैसे हो सकता है खतरनाक?
- सबसे पहले को आपको यह समझना होगा कि बीपी अचानक से नॉर्मल से खतरनाक रेंज में नहीं पहुंचता है। यह धीरे-धीरे बढ़ता है। 130/80 के बीच का स्तर अक्सर एक अनिश्चित स्थिति में होता है। यहां हम गलती यह करते हैं कि इसे हम सीमा रेखा मानकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन यह पूरी तरह से सही नहीं होता है।
- समय के साथ, ये स्तर भी धमनियों को सख्त कर सकते हैं और दिल को सामान्य से अधिक मेहनत करने के लिए मजबूर कर सकते हैं।
- यहां इस बात का भी ध्यान रखना होगा कि यह रिस्क सभी के लिए एक जैसा नहीं होता है। ऐसा संभव है कि दो लोग जिनकी बीपी की रीडिंग एक जैसी हो, लेकिन उनके लिए खतरा अलग-अलग हो।
- सेडेंटरी लाइफस्टाइल , ज्यादा तनाव, नींद की कमी या परिवार में किसी को दिल की बीमारी होना, ये सभी इस बैलेंस को बिगाड़ सकते हैं। ऐसे में एक रीडिंग को सभी के लिए नॉर्मल मान लेना सही नहीं है, ये और भी कई कारणों पर निर्भर करता है, जिनके बारे में डॉक्टर से बात करना जरूरी है।
यह भी पढ़ें- क्या ब्लड प्रेशर लो होने से भी जान पर बन आती है?
- हाई बीपी के लक्षण जल्दी नजर नहीं आते हैं। इसके कोई वॉर्निंग साइन नहीं होते हैं। कई बार जब तक इसका पता चलता है, यह शरीर के कई हिस्सों को प्रभावित कर चुका होता है।
- आप बीपी की नॉर्मल रीडिंग के साथ खान-पान और जीवनशैली पर भी ध्यान दें। नमक कम लें, फिजिकल एक्टिविटी जरूर करें, पूरी नींद लें और तनाव से दूर रहें।
यह भी पढ़ें- तेज गर्मी में क्यों बढ़ता-घटता है बीपी और शुगर लेवल? डॉक्टर से समझें
एक्सपर्ट का कहना है कि बीपी का हाई या लो होना दोनों ही सेहत को बिगाड़ सकते हैं। ऐसे में ब्लड प्रेशर को रेगुलरली मॉनिटर करते रहें। हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।