Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:51 AM IST

नेचुरल कॉल को कभी ना करें नजरअंदाज वरना दिल को हो सकता है नुकसान

क्या आप भी नेचुरल कॉल को अक्सर नजरअंदाज करते हैं? अगर हां तो आपका दिल कमजोर हो सकता है। आइए जानते हैं कैसे
Updated:- 2024-11-28, 16:42 IST
image

आजकल हर व्यक्ति एक व्यस्त जीवनशैली जी रहा है। ना खाने का वक्त है,ना सोने का यहां तक की लोग टॉयलेट तक वक्त पर नहीं जाते हैं। आजकल लोगों को ऐसा करना बेहद नॉर्मल लगता है। लोग ऐसा मानते हैं कि वक्त पर काम होना चाहिए,ये सारी चीजें तो होती ही रहेगी, और यहीं करते हैं हम अपनी सेहत के साथ खिलवाड़।

आयुर्वेदिक डॉक्टर dr.nambi बताते हैं कि  आयुर्वेद ऐसा मानता है कि अगर आप शरीर के नेचुरल कॉल को बार बार नजरअंदाज करते हैं तो इससे दिल पर गहरा असर पड़ता है.इस आर्टिकल में हम जानेंगे हमारे शरीर के सभी 14 नेचुरल कॉल (Natural Urges) के बारे में।

कितने तरह के होते हैं नेचुरल कॉल ?(Natural Urges)

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dr Nambi Namboodiri - MD Ayurveda (@dr.nambi_ayurveda)

  1. फार्टिंग
  2. डकार लेना
  3. मल त्याग
  4. यूरिन पास करने की इच्छा
  5. छींक
  6. प्यास
  7. भूख
  8. नींद
  9. खांसना
  10. उबासी लेना
  11. आंसू
  12. वॉमिटिंग
  13. ऑर्गेज्म
  14. हांफना

यह भी पढ़ें-क्या शुगर का सेवन करने से एंग्जायटी ट्रिगर होती है?

दिल को क्यों नुकसान पहुंचता है नेचुरल कॉल को नजरअंदाज करना

holding in urges heart disease

एक्सपर्ट बताते हैं कि इनमें से अगर आप 10 नेचुरल कॉल को इग्नोर करने हैं तो दिल पर इसका बहुत ही बुरा असर पड़ता है। जैसे इनमें से सबसे जरूरी है बर्पिंग यानी डकार लेना, मल त्याग को रोकना, फार्ट करने में हिचकिचाहट महसूस होना। अब आप सोच रहे होंगे की दिल का इससे क्या लेना देना है तो आपको बता दें कि डॉक्टर बताते हैं कि शरीर में वेगस नाम की एक तंत्रिका होती है जो नेचुरल कॉल को कंट्रोल करती है। और यही वेगस तंत्रिका हृदय को भी नियंत्रित करती है।  वेगस तंत्रिका आपके हृय गति और रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद करती है, ऐसे में अगर आप अपने नेचुरल कॉल को कंट्रोल करते हैं तो इससे दिल को सीधे-सीधे नुकसान पहुंचता है

यह भी पढ़ें-हमेशा फूला हुआ रहता है पेट? हो सकती हैं ये 5 वजहें

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।