Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:16 AM IST

2 अप्रैल को पीरियड्स आए, तो किस दिन इंटिमेट होने से बढ़ सकते हैं प्रेग्नेंसी के चांसेज?

'अगर मुझे 2 अप्रैल को पीरियड्स आए, तो कंसीव करने के लिए मुझे किस दिन सेक्शुअल रिलेशन बनाने चाहिए?' ये सवाल कई महिलाओं के मन में होता है। चलिए डॉक्टर से इस कैलकुलेशन को समझकर आपकी पूरी दुविधा दूर करते हैं।
Updated:- 2026-04-04, 21:39 IST
 ovulation cycle calculator

पीरियड के कितने दिनों बाद गर्भधारण हो सकता है?

ये सवाल अक्सर महिलाओं के मन में आते हैं, जब वो कंसीव करने की कोशिश करती हैं। कंसीव करने के लिए ये बात जानना किसी भी कपल के लिए बहुत जरूरी है, क्योंकि प्रेग्नेंसी के लिए सिर्फ सेक्शुअल रिलेशन बनाना ही जरूरी नहीं है, बल्कि इंटिमेट किन दिनों में होना चाहिए, ये पता होना भी बहुत जरूरी है। काफी महिलाओं को अपने फर्टाइल डेज के बारे में जानकारी नहीं होती है। फर्टाइल डेज यानी वो दिन जब इंटिमेट होने से प्रेग्नेंसी की संभावना सबसे अधिक होती है। इसे ऐसे समझिए कि अगर आपके पीरियड्स 2 अप्रैल को आए हैं, तो अगले पीरियड की डेट से पहले कुछ दिन ऐसे होते हैं, जब इंटिमेट होने से कंसीव करने की संभावना ज्यादा बढ़ जाती है। चलिए इस पूरी कैलकुलेशन को एक्सपर्ट से समझकर आपकी दुविधा को दूर करते हैं। इस बारे में हमें डॉक्टर सोनू खोखर, एमबीबीएस, हेल्थ एंड वेलनेस एक्सपर्ट (Dr. Sonu Khokhar, MBBS, Health and Wellness Expert) बता रही हैं।

2 अप्रैल को पीरियड्स आए, तो किस दिन इंटिमेट होने से बढ़ सकते हैं प्रेग्नेंसी के चांसेज?

PERIODS AND INTIMACY

  • एक्सपर्ट का कहना है कि ये कई महिलाओं को सवाल होता है और कई बार कपल इस बात को लेकर परेशान भी हो जाते हैं कि लंबे समय तक ट्राई करने के बाद भी वो कंसीव नहीं कर पा रहे हैं। इसके पीछे कई बार ये वजह निकलकर सामने आती है कि वो ओव्युलेशन डेज में कोशिश नहीं कर रहे होते हैं।
  • देखिए हम इसे आपको आसान भाषा में समझाने की कोशिश करते हैं। सबसे पहले तो ये जान लीजिए कि प्रेग्नेंसी के लिए आपको ओव्युलेशन डेज में इंटिमेट होना चाहिए। ओव्युलेशन डेज को कैलकुलेट करने के लिए आपको ये भी ध्यान रखना चाहिए कि आपकी पीरियड साइकिल कितने दिनों की है।
  • अगर आपकी पीरियड साइकिल रेगुलर है और 28 दिनों की है( जो सबसे कॉमन होती है), तो ओव्युलेशन लगभग 14वें दिन होता है यानी अगर पीरियड्स 2 अप्रैल को आए हैं, तो ओव्युलेशन 15-16 अप्रैल के आसपास होगा। ऐसे में सबसे फर्टाइल डेज 12-17 अप्रैल माने जाएंगे। इसमें भी 14, 15 और 16 अप्रैल सबसे ज्यादा चांसेज वाले दिन माने जाएंगे।
  • आपको इसी तरह अपनी पीरियड डेट और साइकिल की लेंथ के हिसाब से अपने ओव्युलेशन डेज कैलकुलेट करने हैं। अगर साइकिल 28 दिन से कम या ज्यादा की है, तो ये तारीखें थोड़ा आगे-पीछे हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें- पीरियड्स का कितने दिन लेट आना नॉर्मल है? डॉक्टर से जानें

Ovulation days calculator

  • जिस दिन आपके पीरियड साइकिल शुरू होते हैं, उस दिन से आपकी मेंस्ट्रुअल साइकिल काउंट की जाती है। ऐसे में ओव्युलेशन डेज को इसी तरह कैलकुलेट करें। 
  • कई महिलाओं को इन दिनों में हल्का पेट दर्द, स्पॉटिंग या ब्लोटिंग हो सकती है और कई बार बॉडी का टेम्परेचर भी थोड़ा बढ़ सकता है। आप इससे भी इन दिनों को पहचान सकती हैं। 
  • आजकल मार्केट में कई किट भी मौजूद हैं, जो ओव्युलेशन डेज को जांचने में आपकी मदद कर सकती हैं।

  

यह भी पढ़ें- क्या पीरियड्स में तेज दर्द होना अच्छी फर्टिलिटी का संकेत है? डॉक्टर से समझें


एक्सपर्ट का कहना है कि अगर आप कंसीव करने की कोशिश कर रही हैं, तो आपको इन दिनों में इंटिमेट होना चाहिए। हर जिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।