'पानी पीने के हर 10-15 मिनट बाद मुझे पेशाब आती है', क्या मेरे शरीर में कोई गड़बड़ है?

हमारे शरीर के सही तरह से फंक्शन करने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना जरूरी है। पानी पीने के बाद यूरिन आना भी एक नेचुरल प्रोसेस है। हम सभी इस बात को जानते हैं कि दिनभर में हमें कम से कम 2-3 लीटर पानी पीना चाहिए, लेकिन दिनभर में कितनी बार पेशाब आना नॉर्मल है, इस बारे में ज्यादातर लोगों को जानकारी नहीं होती है। आपने नोटिस किया होगा कि कई बार पानी पीने के हर 10-15 मिनट बाद पेशाब लगती है। कई लोग इससे बचने के लिए पानी पीना की कम कर देते हैं, तो कुछ के मन में ये सवाल उठता है कि क्या ये नॉर्मल है या किसी गड़बड़ का इशारा, चलिए इसका जवाब एक्सपर्ट से जानते हैं। इस बारे में Dr. Bhanu Mishra, Consultant-Nephrologist, Fortis Hospital,Shalimar Bagh जानकारी दे रहे हैं।
क्या पानी पीने के हर 10-15 मिनट बाद पेशाब आना नॉर्मल है?

- पानी पीने के बाद हर 10-15 मिनट में पेशाब लगना कई लोगों के लिए चिंता का विषय हो सकता है। यह स्थिति हमेशा किसी गंभीर समस्या का संकेत नहीं होती, लेकिन इसके पीछे कुछ कारण हो सकते हैं जिन पर ध्यान देना जरूरी है।
- कई बार जब व्यक्ति बहुत जल्दी या अधिक मात्रा में पानी पी लेता है, तो शरीर अतिरिक्त पानी को बाहर निकालने के लिए बार-बार पेशाब बनाता है। ऐसे में मूत्राशय जल्दी भर जाता है और बार-बार पेशाब आती हैं।
- असल में कुछ लोगों का ब्लैडर काफी सेंसिटिव होता है, जिससे थोड़ी मात्रा में पेशाब बनने पर भी पेशाब लगने लगती है। इसके अलावा चाय, कॉफी, कैफीन, शराब, मसालेदार भोजन और आर्टिफिशियल मिठास , मूत्राशय को उत्तेजित कर सकते हैं।
- तनाव और चिंता भी इस समस्या को बढ़ा सकते हैं, क्योंकि मानसिक दबाव का सीधा असर, हमारे बॉडी फंक्शंस पर होता है।
- अगर बार-बार पेशाब के साथ जलन, दर्द, बदबू, थकान या बहुत अधिक प्यास लगती है, तो यह यूरिन इंफेक्शन, डायबिटीज, ओवरएक्टिव ब्लैडर या हार्मोनल बैलेंस का संकेत हो सकता है। कुछ दवाइयां, विशेष रूप से पेशाब बढ़ाने वाली दवाएं भी इसका कारण बन सकती हैं।
यह भी पढ़ें- क्या पेशाब में झाग आना नॉर्मल है? जानें क्या है डॉक्टर का कहना

- इससे बचने के लिए दिन भर में थोड़ा-थोड़ा पानी पीना चाहिए, कैफीन से बचना चाहिए और तनाव कम करने की कोशिश करनी चाहिए।
- अगर यह समस्या लंबे समय तक बनी रहे, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है ताकि सही कारण का पता लग सके और उचित उपचार किया जा सके।
यह भी पढ़ें- पेशाब में जलन होने पर क्या करें? महिला डॉक्टर से जानिए जवाब
एक्सपर्ट की बताई बातों पर जरूर ध्यान दें। हर जिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।