जिंदगी में हर किसी को कभी ना कभी सोने में परेशानी जरूर होती है। कई लोग ऐसे होते हैं जो बिस्तर पर जल्दी चले जाते हैं लेकिन करवट बदलते- बदलते ही उनकी रात बीत जाती है इसे हम अनिद्रा यानी इनसोम्निया के नाम से जानते हैं। 3 महीने से अधिक समय तक सप्ताह में कम से कम तीन बार अगर ऐसा होता है तो आप क्रॉनिक इनसोम्निया के शिकार होते हैं। वेबएमडी के मुताबिक इसके कारण आपको कई सारी स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती है।
कम नींद लेने के कारण हो सकती है ये 5 बीमारियां
- कम सोने की वजह से आप मोटापे के शिकार हो सकते हैं। जब आप कम नींद लेते हैं तो कॉर्टिसोल, घ्रेलिन और लेप्टिन का लेवल बढ़ जाता है और इसके कारण आपको ज्यादा भूख लगती है। आप इसकी वजह से ज्यादा फास्ट फूड वगैरह खाने लगते हैं, जो कि वेट गेन के लिए जिम्मेदार होता है।
- आप कमजोरी और थकान महसूस कर सकते हैं। आपके ऊर्जा में हर रोज गिरावट हो सकती है। इसके कारण चक्कर आना, सिरदर्द वगैरह हो सकता है। इसका असर आपके काम या घरेलू जीवन पर भी पड़ता है और दिन गुजारना भी मुश्किल हो जाता है।
- कम नींद की वजह से आप चिड़चिड़े बन सकते हैं। गुस्सा, उदासी और डिप्रेशन होने लगता है। यानी आपका मानसिक स्वास्थ्य पूरी तरह से खराब हो सकता है। साथ ही, याद करने की क्षमता प्रभावित होती है।
यह भी पढ़ें-रमजान में रोजा रखना सेहत के लिए भी है फायदेमंद, मिलते हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग के लाभ
- जब आप सही नींद लेते हैं तो आपके शरीर की मरम्मत हो जाती है, जो आपको बीमारी और सूजन से बचाने में मदद करता है। वहीं अनिद्रा इस प्रक्रिया को प्रभावित कर सकती है। नींद की कमी एंटीबॉडी को भी कम कर सकता है जो आपके शरीर को संक्रमण से लड़ने में मदद करते हैं। अच्छी नींद नहीं लेने के कारण आपकी इम्यूनिटी खराब हो सकती है और आप बार-बार बीमार पड़ सकते हैं।
- अनिद्रा के कारण आपके शरीर में रक्त शर्करा को प्रक्रिया करने का तरीका प्रभावित हो सकता है, इससे डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है। क्रॉनिक इनसोम्निया के कारण आपके दिल को नुकसान पहुंच सकता है। इसकी वजह से उच्च रक्तचाप की समस्या हो सकती है, जिससे धमनियों को नुकसान पहुंच सकता है।
यह भी पढ़ें-मूड स्विंग से हैं परेशान तो इन फूड्स को डाइट में जरूर करें शामिल
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- freepik
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों