Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:10 AM IST

गलत खान-पान नहीं बल्कि हार्मोनल इंबैलेंस की वजह से बढ़ रहा है वजन, ऐसे करें पहचान

महिलाओं में वजन बढ़ने के पीछे सिर्फ गलत खान-पान या अनियमित जीवनशैली नहीं, बल्कि हार्मोनल इंबैलेंस भी हो सकता है। हार्मोनल इंबैलेंस की वजह से जब वेट गेन होता है, तो इसके और लक्षण भी नजर आने लगते हैं।
Updated:- 2024-01-29, 14:12 IST
weight gain causes

Hormonal Weight Gain: शरीर के सही तरह से फंक्शन करने के लिए कई विटामिन्स, मिनरल्स और हार्मोन्स का सही बैलेंस जरूरी है। शरीर में हार्मोनल इंबैलेंस होने पर कई समस्याएं हो सकती हैं। हार्मोन्स के उतार-चढ़ाव का असर महिलाओं पर ज्यादा होता है। हार्मोनल इंबैलेंस के लक्षणों को वजन बढ़ना बहुत आम है। अक्सर वजन बढ़ने पर महिलाएं डाइट को कम करने लगती हैं, लेकिन असल में महिलाओं में वजन बढ़ने के पीछे सिर्फ गलत खान-पान या अनियमित जीवनशैली ही नहीं, बल्कि हार्मोनल इंबैलेंस भी हो सकता है। अगर आपके वजन बढ़ने के पीछे शरीर में हार्मोनल इंबैलेंस है, तो इसके और भी कई लक्षण नजर आने लगते हैं, जिन्हें समय रहते पहचानना जरूरी है। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। मनप्रीत ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह डाइटिशियन और हार्मोनल हेल्थ कोच हैं।

हार्मोनल इंबैलेंस की वजह से वजन बढ़ने पर शरीर में नजर आते हैं ये लक्षण (How do I know if I have hormonal weight gain)

 weight and hormoes

  • वजन कम करने की कोशिश करने से पहले ये जानना जरूरी है कि आपका वजन क्यों बढ़ रहा है।
  • अगर वजन हार्मोनल इंबैलेंस की वजह से बढ़ रहा है, तो इसे मैनेज करने के लिए हार्मोन्स को बैलेंस करना जरूरी है।
  • अगर आपको वजन बढ़ने के साथ-साथ हमेशा कमजोरी महसूस होती है, तो इसके पीछे हार्मोनल इंबैलेंस हो सकता है।
  • जब हार्मोनल इंबैलेंस की वजह से वजन बढ़ता है, तो आपको अनहेल्दी क्रेविंग्स भी हो सकती हैं।
  • अनहेल्दी क्रेविंग्स, हार्मोनल इंबैलेंस का एक बड़ा संकेत है, जिसे आपको नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
  • हेल्दी रहने और वेट मेंटेन रहने के लिए डाइजेशन और गट का हेल्दी होना जरूरी है।
  • शरीर में हार्मोनल इंबैलेंस होने पर डाइजेशन और गट से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं।
  • इसका असर वजन पर भी होता है और वेट गेन होने लगता है।
  • अगर आपका वजन सबसे अधिक पेट के इर्द-गिर्द बढ़ रहा है, तो इसके पीछे हार्मोनल इंबैलेंस हो सकता है।

belly fat hormonal imbalance

  • हार्मोनल इंबैलेंस की वजह से नींद आने में भी मुश्किल हो सकती है।
  • वजन बढ़ने के साथ, सिरदर्द या चक्कर आना भी हार्मोनल इंबैलेंस की तरफ इशारा करता है।

 यह भी पढ़ें- Hormonal Imbalance: हार्मोन असंतुलन के 4 लक्षणों पर महिलाओं को जरूर देना चाहिए ध्यान

 

यह भी पढ़ें- Irregular Periods: बढ़ते वजन और अनियमित पीरियड्स को न करें नजरअंदाज, इस हार्मोन के बढ़ने का है संकेत

 

 

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।