हॉथॉन बेरी के पौधे का इस्तेमाल मेडिसिन के रूप में किया जाता है। इसका हर हिस्सा दवाई बनाने के काम आता है। इसकी पत्तियां, फूल, बेरी और छाल, सभी का इस्तेमाल किसी न किसी रूप में किया जा सकता है। कई वर्षों से इसका इस्तेमाल पाचन संबंधी, किडनी और एंटी-एंग्जायटी संबंधित परेशानियों की रोकथाम के लिए किया जा रहा है। इसे हर्बल औषधि के रूप में काफी उपयोग किया जाता है। आइए जानें यह किस तरह से स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है।
पारंपरिक चाइनीज मेडिसिन में, इसे आहार में शामिल करने पर जोर दिया जाता है। माना जाता है कि यह हाई ब्लड प्रेशर की परेशानी मं कमी कर सकती है। कुछ अध्ययन में पाया गया है कि यह बेरी एक वैसोडिलेटर की तरह काम करती है, जो ब्लड वेसल को रिलैक्स करने का काम करता है। हाई ब्लड प्रेशर पीडितों के लिए यह काफी फायदेमंद हो सकती है।
हॉथॉन बेरी में फाइबर की प्रचुर मात्रा होती है, जो कब्ज और पेट की अन्य समस्याओं से निजात दिलाता है। यह प्रीबायोटिक की तरह काम करती हैं, जो आपके हेल्थी गट बैक्टेरिया के लिए काफी काम का है। इसका सेवन करने से बाउल मूवमेंट में सुधार होता है और आपकी पाचन शक्ति भी अच्छी होती है।
हॉथॉन बेरीज एंटी-इंफ्लामेटरी और एंटी-सेप्टिक गुणों से भरपूर है। इसमें पाए जाना वाला फ्लेवोनोइड कॉम्पोनेंटे कोलेस्ट्रॉल और सूजन को कम करने में प्रभावी होता है। हॉथॉन बेरी एक्सट्रेक्ट से अस्थमा के लक्षणों को कम करने के अलावा सूजन में कमी देखी गई है।
इसे भी पढ़ें :हेल्दी और स्लिम फिट रहने के लिए आज से अपनाएं स्टीम्ड फूड, जिससे मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे
हॉथॉन बेरीज में polyphenols माइक्रोन्यूट्रीएंट्स पाए जाते हैं। इसकी एंटी-ऑक्सीडेंट प्रॉपर्टी हमारे शरीर में मौजूद फ्री रेडिकल्स को बेअसर करती हैं। शरीर में होने वाले इंफेक्शन, स्किन एजिंग और दिल की समस्याओं के लिए भी यह फायदेमंद है।
आप इसे कई तरीके से अपने आहार में शामिल कर सकते हैं। आइए जानें ऐसे कुछ तरीकों के बारे में।
इसे भी पढ़ें :सेहत के लिए बेहद की फायदेमंद है मंजिष्ठा का इस्तेमाल, जानिए कैसे
इसे सीधा पौधे से तोड़कर भी खाया जा सकता है। इसका स्वाद, खट्टा-मीठा होता है। अन्य फलों के साथ इसे खाया जा सकता है। इसमें मौजूद तमाम विटामिन्स जैसे विटामिन-सी, विटामिन-बी, कैल्शियम, आयरन, Vitexin, catechins स्वास्थय के लिए स्वास्थ्यवर्धक है।
क्या आपको पता है कि आप हॉथॉन टी भी पी सकती हैं। जी हां, इसकी पत्तियों को सूखाकर चाय बना सकती हैं। आप चाहें, तो बाजार से भी हॉथॉन बेरी टी ला सकती हैं। डिटॉक्स के लिए इसे बड़ा उपयोगी माना जाता है। शरीर से टॉक्सिन निकालने के लिए हॉथॉन टी एक अच्छा विकल्प है। आप चाहें तो इसे आइस्ड टी के रूप में भी पा सकती हैं। इसमें लेमन और शहद डालकर इसे स्वास्थ्य के लिए और फायदेमंद बनाया जात सकता है।
आप चाय के अलावा इससे जैम या जेली भी बना सकती हैं। कई बाहरी देशों में, इसकी फिलिंग, सिरप, जैम पाई और डेजर्ट में इस्तेमाल किया जाता है। इसे बनाने के लिए पकी बेरीज का इस्तेमाल करें। जैम बनाने के लिए एक पैन में पानी और बेरीज डालें और एक उबाल आने पर गैस बंद कर दें। अब इसे मैश करें और एक मलमल के कपड़े पर मैश्ड बेरीज डालें। ध्यान दें कि इसे निचोड़ना नहीं है। फिर एक अन्य पैन में चीनी और एक नींबू का रस और मैश्ड बेरी डालकर थोड़ी देर पकाएं। 10 मिनट बाद गैस बंद कर दें। इसे ठंडा होने के लिए थोड़ी देर छोड़ दें। आपका जैम/जेली तैयार है।
अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। ऐसे अन्य रोचक आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के साथ।
Image credit : freepik images
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।