Health Tips: रोजाना सिर्फ 1 सेब खाएं और कैंसर को दूर भगाएं

'An apple a day keeps a doctor away' यह कहावत न जाने कितनी बार आपने अपने बड़ों के मुंह से सुनी होगी। बड़ों का मनाना है रोजाना एक सेब खाने से आप इतना हेल्दी रहते हैं कि आपको डॉक्टर के पास जाने की जरूरत नही पड़ती। ऐसा इसलिए क्योंकि सेब पोषक तत्वों से भरपूर फल है। इसे खाने से आपकी इम्यूनिटी इतनी स्ट्रॉग होती है कि बीमारियां आपके आस-पास भी नहीं फटकती हैं।
सेब में भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट पाये जाते हैं जो आपके बॉडी में बीमारी पैदा करने वाले बैक्टीरिया से लड़ते हैं। यह तत्व ऑक्सिडेशन से हुए डैमेज को रिपेयर करते हैं। इसके अलावा सेब पेक्टिन नामक डाइटरी फाइबर का स्टोर हाउस है। यह एक घुलनशील और चिपचिपा फाइबर है जो आपकी बॉडी के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है।
इसे जरूर पढ़ें: जब सेब का मिले साथ तो सेहत होगी बेमिसाल
कैंसर के खतरे को कम करता है सेब
'एन एप्पल अ डे कीप्स द डॉक्टर अवे', यानि एक सेब रोजाना खाने से आप डॉक्टर से दूर रहेंगे। शोधकर्ता भी इस पुरानी कहावत को अब सच मानते हैं। जी हां उन्हें एक शोध से पता चला है कि रोजाना एक सेब खाने से दिल की बीमारियों और कैंसर के खतरे को कम किया जा सकता है।
शोधकताओं ने पाया कि जो लोग अधिक फ्लेवोनाइड्स युक्त फूड्स खाते हैं उनमें घातक बीमारियों से मरने का खतरा कम होता है। ऑस्ट्रेलिया की एडिथ कोवान यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने 53 हजार से अधिक लोगों के खान-पान के बारे में जांच की और 23 साल तक उन पर नजर रखी। उन्होंने पाया कि 500 मिलीग्राम एंटी-ऑक्सीडेंट यानि फ्लेवोनोइड्स का सेवन करने वाले लोगों में कैंसर, हृदय संबंधी बीमारियों से मौत पर खतरा एक दिन में कम हो गया।
इसे जरूर पढ़ें: इन Bollywood stars ने जीती कैंसर से जंग
कितना लेना काफी है?
फ्लेवोनाइड्स नेचुरल पदार्थों का एक समूह है जो फल, सब्जियों व अनाजों से पाया जाता है। शोधकर्ताओं ने कहा कि सेब, संतरा, ब्रोकली, हिस्सा और मुठ्ठीभर ब्लूबेरी खाने से व्यक्ति को कुल 500 मिलीग्राम से अधिक फ्लेवोनाइड्स प्राप्त होता है। रोजाना कुल फ्लेवोनोइड्स के 500 मिलीग्राम लेने वाले लोगों में कैंसर या हार्ट संबंधी डिजीज से संबंधित मौत का जोखिम सबसे कम पाया जाता है।
शराब का सेवन और धूम्रपान दोनों सूजन को बढ़ाते हैं और ब्लड वेसल्स को नुकसान पहुंचाते हैं, जिससे कई बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। लेकिन फ्लेवोनाइड्स से भरपूर फूड सूजन को कम करने और ब्लड वेसल्स को हेल्दी रखने में मदद करते है जो खराब हार्ट डिजीज और कैंसर से संबंधित है। नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट के अनुसार, लंबे समय तक सूजन रहने के कारण डीएनए को नुकसान पहुंचता है।
अगर आप कैंसर और दिल के रोगों से बचना चाहती हैं तो अपनी डाइट में रोजाना 1 सेब या फ्लेवोनाइड्स से भरपूर फूड का सेवन जरूर करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।