Fri Sep 11, 2026 | Updated 10:13 PM IST

वजन बढ़ने की नहीं होगी टेंशन, चावल खाने से हेल्थ को मिलेंगे ये 5 फायदे

अक्सर आपने लेडीज़ को यही कहते हुए सुना होगा कि चावल खाने से वजन बढ़ जाता है इसलिए उन्होंने चावल खाने से परहेज है। 
Updated:- 2018-06-01, 17:13 IST
rice benefits for health

अक्सर आपने लेडीज़ को यही कहते हुए सुना होगा कि चावल खाने से वजन बढ़ जाता है इसलिए उन्होंने चावल खाने से परहेज है। अच्छा अगर ऐसा है तो हम आपसे एक सवाल पूछते हैं कि आपने जिस महीने चावल की एक चम्मच तक नहीं खाई थी क्या आप उन दिनों वजन घटाने में सफलता हासिल कर पाई थीं। अगर आपका जवाब ना है तो जान लीजिए कि चावल खाने से आपकी हेल्थ को ऐसे लाभ होते हैं जिनके बारे में आप सोच भी नहीं सकती हैं। 

तो चलिए आपको बताते हैं चावल खाने के उन फायदों के बारे में जिन्हें जानकर आप चावल खाने से परहेज नहीं करना चाहेंगी। 

rice benefits for health

पेट से जुड़ी समस्याओं को कहें गुड बाय 

चावल के मांड यानी पकाते वक्त बचा हुआ सफेद गाढ़ा पानी बहुत काम का होता है। उसमें प्रोटीन, विटामिन्स व खनिज होते हैं जो स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होते हैं। इसलिए चावल को मांड सहित खाना चाहिए। कमजोर पेट वालों के लिए चावल का मांड बहुत फायदेमंद है। चावल का मांड खाने से खाना पचाने में आसानी होती है। चावल को उसके मांड के साथ खाने से पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। 

अगर आप चाहें तो चावल की खिचड़ी बनाकर भी खा सकती हैं साथ ही आप इसमें अपनी मन पसंद दाल भी मिला सकती हैं। अगर आपको डायबीटिज है तो आपको चावल खाने से बचना चाहिए। 

rice benefits for health

वजन घटाने में कारगर चावल 

कई लोग यह मानते हैं कि चावल खाने से वजन बढ़ता है लेकिन इसे खाने से वजन कम भी होता है। दरअसल लड़कियों को चावल खाना पसंद होता है लेकिन केवल वजन बढ़ने की टेंशन के कारण लड़कियां चावल खाने से परहेज करती हैं। अगर आप चावल खाने का शौक रखती हैं तो उसमें मुंग के दाल और अपनी मन पसंद सब्जियां मिला लें। आप इस डिश को अपने डाइटिंग के दिनों में खा सकती हैं और इससे आपका वजन भी नहीं बढ़ेगा। 

ब्लड प्रेशर नियंत्रण

चावल में सोडियम की मात्रा कम होती है इसलिए चावल उन लोगो के लिए ज्यादा फायदेमंद होता जिनको ब्लड प्रेशर की समस्या रहती है और हाइपरटेंशन की शिकायत रहती है। सोडियम तनाव को कम करता है। सोडियम की मात्रा कम होने की वजह से कई रोग खत्म हो जाते हैं।

rice benefits for health

एनर्जी का प्रमुख स्रोत

चावल में कार्बोहाइड्रेट प्रचूर मात्रा में होता है इसलिए यह शरीर को ऊर्जा के साथ ही दिमागी क्रियाओं को बेहतर ढंग से काम करने के लिए भी प्रेरित करता है। चावल खाने से विटामिन, मिनरल और अन्य खनिज तत्व शरीर को बेहतर तरीके से क्रिया करवाने में सहायक होते हैं। खाना ठीक से पचता है क्योंकि इसमें पाचन शक्ति को बढ़ाने वाले तत्व भी शामिल होते हैं। 

पचने में आसान और मासपेशियों का विकास 

चावल में एमिनो एसिड होता है जिससे हमारी मासपेशियों का विकास होता है। चावल को जब हम किसी सब्ज़ी के साथ खाते हैं तब इसके गुण और अधिक बढ़ जाते हैं। और वह हमारा संतुलित आहार बन जाता है। अक्सर जब हम बीमार पड़ते हैं तब हमें हमारी मां खाने में खिचड़ी देती है और डॉक्टर्स भी यही खाने की सलाह देते हैं क्योंकि यह आसानी से पच जाती है और एक लाईट फूड है। 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।