सर्द हवाओं से सेहत न बिगड़े, इसलिए अपनाएं एक्सपर्ट के ये 5 टिप्स

सर्दियों की कठोर हवा हेल्थ, बॉडी और स्किन पर बुरा असर छोड़ सकती है इसलिए बहुत जरुरी है कि आप अपनी सुरक्षा करें। लेकिन सर्दियों में आमतौर पर पानी पीना कम और कार्बोहाइड्रेट्स का सेवन बढ़ जाता है जो आपकी हेल्थ के लिए हानिकारक है। लेकिन आप परेशान न हो क्योंकि चिकित्सकों का कहना है कि ठंड के मौसम में कुछ आसान चीजों को अपनाकर अच्छी हेल्थ पाई जा सकती है।
मौसमी चीजें खाएं
वरिष्ठ आहार विशेषज्ञ मंजरी चंद्रा का कहना हैं, "फिजिकल एक्टिविटी की कमी व अहेल्दी जंक फूड खाने से सर्दियों में वजन का बढ़ना बहुत ही आम बात है। लेकिन लोगों को सर्दियों में इन चीजों की जगह अखरोट, हरे पत्तेदार सब्जियां, मौसमी फलों, शकरकंद और अंडे खाना चाहिए।"
इसे जरूर पढ़ें: Best Winter Foods For Your Kids

उन्होंने कहा, "नमक और चीनी का सेवन कम करना चाहिए और इसके स्थान पर सेंधा नमक, गुड़, शहद आदि लेना बहुत आवश्यक है। साथ ही ठंड में प्रतिदिन के खाने में कम से कम तेल का प्रयोग लोगों और उनके परिवारों के अच्छे स्वास्थ्य को सुनिश्चित करता है।"
आयुर्वेदिक लाइफस्टाइल अपनाएं
वजन न बढ़े इसके लिए दूसरा विकल्प आयुर्वेदिक लाइफस्टाइल अपनाना है। आयुर्वेद के हिसाब से इम्यूनिटी आपके डाइजेशन से जुड़ी है। जब डाइजेशन मजबूत होगा और भूख अच्छी लगेगी तो इम्यूनिटी मजबूत रहेगी। जब कभी डाइजेशन कमजोर होता है, इम्यूनिटी अपने आप कमजोर हो जाती है।

भारी चीजें खाने से बचें
महर्षि आयुर्वेद अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डाक्टर सौरभ शर्मा ने कहा, "सर्दियों का मौसम ऐसा सीजन होता है जब प्रकृति हमारा पोषण करने को तैयार रहती है। डाइजेशन का लेवल बहुत ऊंचा होने की वजह से भूख और डाइजेशन की ताकत अन्य सीजन के मुकाबले अधिक होती है। लोग सोचते हैं कि यह सीजन इम्यूनिटी के लिए खराब है क्योंकि वे अस्वास्थ्यकर खाना और जल्दी हजम नहीं होने वाला खाना खाती हैं जिससे उनकी इम्यून सिस्टम सुस्त हो जाती है।"
इसे जरूर पढ़ें: सर्दियों में एक्सपर्ट के इन 5 टिप्स से करें अपनी हेल्थ की केयर
उन्होंने कहा, "जैसे ही भूख बढ़ती है, लोग अधिक जंक फूड, भारी खाना और आसानी से हजम नहीं होने वाली चीजें खाने लगते हैं। लेकिन यह समझना महत्वपूर्ण है कि खराब रोग इम्यून सिस्टम का निर्माण हम स्वयं कर रहे हैं और प्रकृति इसके लिए दोषी नहीं है। इस सीजन के लिए यह अधिक महत्वपूर्ण है कि लोग जाड़े के दौरान इम्यूनिटी बढ़ाने वाली चीजें खाएं और आयुर्वेद के हिसाब से लाइफस्टाइल अपनाएं।"
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।