Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:48 AM IST

एकता कपूर के घर आया नन्‍हा मेहमान, सरोगेसी से हुआ बेटा

टेलीविजन क्‍वीन और प्रोड्यूसर एकता कपूर पहली बार सरोगेसी के जरिए एक बेटे की मां बन गई है।
Updated:- 2019-01-31, 15:35 IST
ekta kapoor mother main

टेलीविजन क्‍वीन और प्रोड्यूसर एकता कपूर मां बन गई है। जी हां एकता कपूर पहली बार सरोगेसी के जरिए उनके घर एक बेबी बॉय आया है। मां बनने पर हर ओर से उन्हें बधाई और शुभकामनाएं मिल रही हैं। मुंबई मिरर की एक रिपोर्ट के मुताबिक बॉलीवुड एक्‍टर जितेंद्र की बेटी एकता कपूर 27 जनवरी को सरोगेसी के जरिए एक बच्चे (बेबी बॉय) की मां बनी है। रिपोर्ट के मुताबिक बेबी बॉय हेल्‍दी है। इस तरह बॉलीवुड एक्टर जीतेंद्र नाना बन गए हैं। इस खबर को पढ़कर ऐसा लगता है कि एकता कपूर ने अपने छोटे भाई तुषार कपूर से प्रेरणा लेकर उनके नक्शकदम पर चल रही हैं।

बता दें कि 3 साल पहले तुषार कपूर भी सरोगेसी के जरिए एक बेबी बॉय के पिता बना थे जिसका नाम उन्होंने लक्ष्य कपूर रखा था। आज लक्ष्य कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक चर्चित स्टार किड हैं। जी हां तुषार सिंगल पैरेंट हैं और अब उनकी बहन भी सिंगल पैरेंट बनकर काफी खुश हैं। एक इंटरव्यू में तुषार ने कहा था, 'मैंने बहुत पहले सोचा था और अब मैं एक बेटे का पिता बन चुका हूं। हालांकि अभी मेरी शादी नहीं हुई है।'

ekta kapoor mother inside

एकता कपूर अपने भाई तुषार और उनके बेटे लक्ष्य के बेहद करीब हैं। वे समय-समय पर अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर अपने भतीजे को लेकर काफी प्यारी तस्वीरें और पोस्ट अपलोड करती रहती हैं। वे कई बार इंटरव्यूज में भी ये कह चुकी हैं कि वे लक्ष्य के बेहद करीब हैं और वे उन्हें जान से भी ज्यादा प्यार करती हैं।

इसे जरूर पढ़ें: Ekta Kapoor Becomes Mother To A Baby Boy Born Via Surrogacy

रिपोर्ट्स के मुताबिक, एकता कई मौकों पर कह चुकी हैं कि वह शादी नहीं करना चाहती हैं लेकिन जब तुषार के बेटे लक्ष्य का जन्म हुआ था। तभी उन्होंने मां बनने की इच्छा जरूर जाहिर की थी। उन्होंने कहा था कि वह जब जिम्मेदारी उठाने लायक हो जाएंगी तब मां बनना चाहेंगी। एकता कपूर और तुषार कपूर से पहले शाहरुख खान के बेटे अबराम का जन्म भी सरोगेसी से हुआ था। उसके बाद करण जौहर के बच्चों यश और जूही का जन्म भी सरोगेसी से हुआ था। इस तरह इसमें एक नाम एकता कपूर का भी जुड़ गया है।

करण जौहर
karan johar children inside

फिल्म निर्माता करण जौहर ने एकता की तरह पूरे देश को अपने पिता की घोषणा करके चौंका दिया। उन्होंने इसे लंबे समय तक गुप्त रखा और फिर अंत में घोषणा की कि वह जुड़वा बच्चों यश और रूही के पिता बन गए हैं, जो सरोगेसी के माध्यम से पैदा हुए थे।

 

आमिर खान

रीना दत्ता के साथ अपनी पहली शादी के बाद, आमिर खान के दो बच्चे जुनैद खान और इरा खान हैं। हालांकि, उन्होंने रीना को तलाक दे दिया और किरण राव से शादी कर ली। किरण और आमिर दोनों ही बच्चा चाहते थे लेकिन किरण के मिसकैरेज के बाद, इस जोड़े ने सरोगेसी का फैसला किया और अब उनका एक बच्‍चा है जिसका नाम आज़ाद राव खान है।

सन्नी लियोन
sunny leone mother inside

सनी लियोनी, जिन्होंने पहले एक बच्ची निशा को गोद लिया था, ने पिछले साल सरोगेसी का विकल्प चुना। उसने जुड़वां, अशर और नूह का स्वागत किया जो सरोगेसी के जरिए पैदा हुए थे।

शाहरुख खान

सुपरस्टार शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान ने भी सुहाना और आर्यन के बाद अपने तीसरे बच्चे की योजना बनाई। उन्होंने तब सरोगेसी का विकल्प चुना और अब वह तीसरे बच्चे, अब्राम के भी पेरेंट्स हैं, जो पहले से ही सोशल मीडिया पर सभी का फेवरेट हैं।

इसे जरूर पढ़ें: कैंसर को मात देने वाली एक्‍ट्रेस लीजा रे सरोगेसी से बनी जुड़वां बेटियों की मां

सोहेल खान

सोहेल खान और उनकी पत्नी सीमा ने भी अपने पहले बच्चे निर्वाण के बाद सरोगेसी का विकल्प चुना। वे अपने पहले बच्चे के 10 साल बाद योहन के माता-पिता बन गए।

 



Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।