Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:19 AM IST

सुबह की सैर के फायदे नहीं ये नुकसान जानिए, जो आपको हैरान कर देंगे

आजकल आपको सुबह की सैर से बचना चाहिए। क्‍योंकि पर्यावरण में बढ़ रहा वायु प्रदूषण आपको बीमार बना सकता है।
Updated:- 2018-11-21, 19:27 IST
morning walk harmful main

सुबह की ताजी हवा और मॉर्निंग वॉक आपकी हेल्‍थ के लिए बहुत अच्‍छी होती है। इसलिए सुबह सैर करने की सलाह दी जाती है। शायद इसलिए ज्‍यादातर लोग सुबह टहलने जाते हैं। लेकिन क्‍या आप जानती हैं कि आजकल आपको सुबह की सैर से बचना चाहिए। क्‍योंकि पर्यावरण में बढ़ रहा वायु प्रदूषण आपको बीमार बना सकता है।

जी हां राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली प्रदूषण का लेवल 'बेहद खराब' दर्ज किया गया। हवा की खराब स्थिति को देखते हुए मौसम विभाग ने कहा है कि यह सुबह की सैर और जॉगिंग के लिए ठीक नहीं है।

बढ़ रहा है प्रदूषण

देश की राजधानी में दिवाली के बाद बढ़ा वायु प्रदूषण देश के कई और हिस्सों में भी तेजी से फैल रहा है। ऐसे माहौल में सुबह की हवा ताजी होने की जगह स्मॉग से भरी हुई है जो हेल्‍थ के लिए बहुत ज्यादा नुकसानदेह है। अगर आप भी मॉर्निंग वॉक पर जाने के आदी हैं तो जरा ध्यान दें और घर पर रहने की समझदारी दिखाएं।

Read more: बढ़ते प्रदूषण से बचने के लिए अस्‍थमा मरीज यूं बरतें सावधानी

पिछले कुछ दिनों से दिल्ली और एनसीआर में स्मॉग का कहर बरपा हुआ है। पूरा शहर धुंआ-धुंआ हो गया है। यह धुंआ दिवाली के बाद बढ़ा हुआ प्रदूषण है जो हमारे फेफड़ों को नुकसान पहुंचाता है। इसी के साथ ही नाक, गले और आंखों की एलर्जी होने की संभावनाएं भी बढ़ जाती हैं।

morning walk harmful inside

वातावरण में धुएं फैला

राजधानी के न्यूनतम तापमान में पिछले 24 घंटों में गिरावट आई है। बुधवार को तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम का औसत तापमान रहा जबकि मंगलवार को तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने की संभावना है।

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "वातावरण में धुएं और धुंध का मिश्रण रहेगा। सुबह आसमान साफ रहेगा लेकिन दिन में आंशिक बदली छा सकती है।"

 



दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह 10 बजे 391 रहा जो 'गंभीर' लेवल से केवल 10 अंक कम है। सुबह आद्र्रता का स्तर भी उच्च 93 फीसदी रहा जिससे प्रदूषक तत्वों के बिखराव में कठिनाई आ रही है। राष्ट्रीय राजधानी में नमी भरी पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिम की हवाएं चल रही हैं और इसके कारण भी प्रदूषकों का बिखराव कठिन हो गया है।

सुबह के दौरान दिल्ली के 37 क्षेत्रों में प्रदूषक कणों की औसत मौजूदगी 'गंभीर' लेवल पर होती है।

Read more: करीना कपूर खान भी बढ़ते प्रदूषण से हुई परेशान, बचाव के लिए करती हैं ये काम

सुबह की सैर की जगह घर में ही करें वर्कआउट

वॉक पर जाने की जगह घर पर ही योगा और वर्कआउट करना आपकी हेल्‍थ के लिए फायदेमंद रहेगा। योगा के कुछ आसन आपको नॉजल ब्लॉक और लंग्स के इंफेक्शन से बचाव करने में हेल्‍प करेंगे। योग और एक्‍सरसाइज आपकी इम्यून सिस्टम को मजबूत करने का भी काम करेगा।


 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।