Sat Sep 12, 2026 | Updated 08:05 AM IST

चांदी के गिलास में पानी पीने से क्या होता है?

क्या आपको मालूम है की चांदी के गिलास में रात भर पानी रखकर पीने से सूजन में कमी आती है और इम्यूनिटी को बूस्ट किया जा सकता है।
Updated:- 2024-12-11, 16:03 IST
image

हम भारतीयों के लिए सोने और चांदी जैसे धातुओं का बड़ा महत्व है। राजा महाराजाओं के जमाने में,सोने की प्लेट्स में खाना और चांदी के गिलास में पानी पीने की परंपरा थी। इससे लग्जरी और ठाठ बाठ का तो एहसास होता ही था साथ ही इन धातुओं में औषधीय गुण भी होते थे। खासकर चांदी स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। आज भी कई लोग हैं जो फायदे को ध्यान में रखते हुए चांदी के गिलास में पानी पीते हैं। आइए इस आर्टिकल में जानते हैं चांदी के गिलास में पानी पीने से क्या होता है,इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट आइना सिंघल ने जानकारी साझा की है।

चांदी के गिलास में पानी पीने से क्या होता है?

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by NutritionScienceAainaSinghal (@nutritionscienceaainasinghal)

एक्सपर्ट बताती है कि चांदी में एंटी माइक्रोबॉयल और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, ऐसे में जब पानी को कुछ समय के लिए चांदी के गिलास में रखा जाता है तो वह चांदी के आयनो का अंश प्राप्त कर सकता है और यह आयन शरीर में हानिकारक बैक्टीरिया या पैथोजन को कम करने में मदद कर सकते हैं। इससे संक्रमण कम होता है और सूजन में कमी होती है।

चांदी को शरीर में फ्री रेडिकल को न्यूट्रल करके ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने के लिए जाना जाता है। बता दें कि ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस पुरानी सूजन का एक मुख्य कारण है, ऐसे में चांदनी के आयनो से इन्फ्यूज्ड पानी पीने से सूजन की स्थितियों को कम करने में मदद मिलती है।

चांदी का नेचर ठंडा होता है। ऐसे में चांदी के गिलास में रखा पानी शरीर के तापमान को संतुलित करने में मदद करता है और गर्मी से संबंधित सूजन को कम करता है।

इसके अलावा चांदी के गिलास में पानी पीने से टिशू की मरम्मत और कोशिका पुनर्जन्म को बढ़ावा मिलता है। यह सूजन से होने वाले नुकसान को कम करने और जल्दी रिकवरी में मदद कर सकता है।

इसके एंटी बैक्टीरियल गुण आपको इंफेक्शन से बचाते हैं। इसके अलावा इसमें एंटीऑक्सीडेंट होता है जो इम्यूनिटी को बूस्ट करता है।

यह भी पढ़ें-पुरुषों की तुलना में महिलाओं को ठंड ज्यादा क्यों लगती है?

चांदी के गिलास में पानी पीने के तरीका

silver glass water benefits

  • पानी को चांदी के गिलास में 6 से 8 घंटे या रात भर रखें,ताकि पानी में चांदी के आयन मिल जाएं।
  • इस पानी को सुबह या पूरे दिन में पिएं।


यह भी पढ़ें-सर्दियों में सोरायसिस क्यों ज्यादा परेशान करता है?

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।