'अगर मैं रात को सोते वक्त ब्रा न पहनूं तो क्या इससे ब्रेस्ट साइज बढ़ेगा?' महिला डॉक्टर से जानें अपने सवाल का जवाब

अगर मैं आपसे पूछूं कि क्या आप रात को ब्रा पहनकर सोना पसंद करती हैं या नहीं, तो इसका जवाब सभी महिलाएं अलग-अलग देंगी। रात में ब्रा पहनकर सोना या बिना ब्रा के सोना, बेशक आपकी च्वॉइस पर निर्भर करता है। लेकिन, कई महिलाओं को लगता है कि रात को ब्रा न पहनकर सोने से ब्रेस्ट साइज बढ़ सकता है या इससे ब्रेस्ट की शेप बिगड़ सकती है। क्या वाकई ऐसा होता है, चलिए इसका जवाब एक्सपर्ट से जानते हैं।
यह जानकारी डॉक्टर सोनू खोखर, एमबीबीएस डॉक्टर, हेल्थ एंड वेलनेस एक्सपर्ट (Dr. Sonu Khokhar, MBBS Doctor, Health and Wellness Expert) दे रही हैं।
क्या ब्रा के बिना सोने से ब्रेस्ट साइज बढ़ता है?
- डॉक्टर सोनू का कहना है कि ब्रा पहनने या न पहनने का ब्रेस्ट साइज पर कोई सीधा असर नहीं होता है।
- ब्रेस्ट का साइज मुख्य रूप से जीन, हार्मोन, वजन और उम्र पर निर्भर करता है। यानी, आप रात को ब्रा पहनकर सोएं या न पहनें, इससे ब्रेस्ट का आकार बड़ा या छोटा नहीं होगा।
- एक्सपर्ट का कहना है कि ब्रा पहनकर सोना सही है या नहीं, इसे लेकर कोई स्टडी या कोई सटीक जवाब नहीं हो सकता है। यह पूरी तरह आपके कंफर्ट पर निर्भर करता है।

- कई महिलाओं को ब्रा पहनकर सोने में असुविधा महसूस होती है और इसकी वजह से स्लीप क्वालिटी पर भी असर होता है।
- लगातार ब्रा पहनकर सोने से स्किन पर रैशेज, पसीना, असहजता और ब्लड सर्कुलेशन में कमी हो सकती है। खासतौर पर अंडरवायर ब्रा लंबे समय तक पहनना असुविधाजनक हो सकता है।
यह भी पढ़ें- गलत साइज की ब्रा पहनने से आपके ब्रेस्ट के साथ क्या होता है?

- डॉक्टर कहती हैं कि अगर ब्रेस्ट का साइज बहुत बड़ा है, या बिना सपोर्ट के आपको भारीपन महसूस हो रहा है, तो सोते समय आप स्पोर्ट्स ब्रा या सॉफ्ट सपोर्ट ब्रा पहन सकती हैं।
- ब्रेस्ट साइज बढ़ने या कम होने का आपके ब्रा पहनकर सोने से कोई लेना-देना नहीं है। ब्रेस्ट को सही सपोर्ट और कंफर्ट देने के लिए जरूरी है कि आप सही साइज और सही मैटेरियल की ब्रा पहनें।
यह है एक्सपर्ट की राय
-1754975228166.jpg)
यह भी पढ़ें- क्या ब्रेस्ट में दर्द का मतलब 'ब्रेस्ट कैंसर' होता है? डॉक्टर से समझें पूरी बात
एक्सपर्ट का कहना है कि रात को ब्रा के बिना सोना, ब्रेस्ट हेल्थ के लिए अच्छा रहेगा। अगर आपको ब्रेस्ट में किसी तरह का दर्द या गांठ महसूस हो, तो इस पर तुरंत ध्यान दें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।