Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:55 AM IST

इस संक्रमण की चपेट में आते ही डांस करने लगते हैं लोग,जान लीजिए कैसे फैलती है यह बीमारी

युगांडा में डिंगा-डिंगा वायरस ने 300 लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है। इस वायरस के चपेट में आने से लोग डांस करने लगते हैं।
Updated:- 2024-12-23, 09:37 IST
image

कोरोना महामारी के बाद से दुनिया को एक के बाद एक गंभीर वायरस अपनी चपेट में ले रहे हैं। कभी मंकीपॉक्स, तो कभी ब्लीडिंग आई वायरस, और अब एक और खतरनाक वायरस ने दस्तक दी है। जानकारी के मुताबिक इस वायरस से पीड़ित व्यक्ति डांस करने लगता है। इस कारण इसका नाम डिंगा- डिंगा वायरस दिया गया है। आइए एक्सपर्ट से समझते हैं इस बीमारी के बारे में, इसके लक्षण क्या है? यह क्यों फैलता है? इससे बचाव के उपाय क्या हैं? Dr. Vikram Jeet Singh, Senior Consultant- Internal Medicine, Aakash Healthcare, New Delhi इस बारे में जानकारी दे रहे हैं।

क्या है डिंगा-डिंगा वायरस?

सबसे पहले आपको बता दें कि यह वायरस युगांडा के बुंदीबुग्यो में फैला है। इस वायरस ने अब तक करीब 300 लोगों को अपनी चपेट में लिया है।  इस बीमारी से पीड़ित लोग बहुत ज्यादा कांपने लगते हैं जिस वजह से लोगों को ऐसे लगता है कि वह नाच रहे हैं। उनका शरीर नियंत्रण खो देता है। जानकारी के मुताबिक यह रोग मुख्य रूप से महिलाओं और लड़कियों को अपनी चपेट में ले रहा है। राहत की बात यह है कि इस बीमारी से अबतक किसी की जान नहीं गई है।

 

Dinga Dinga virus

डिंगा-डिंगा के लक्षण

आपको यह भी बता दें कि यह बीमारी अब तक रहस्मयी बनी हुई है,इसके कारण का अब तक पता नहीं चल पाया है, फिल्हाल लैब में इस बीमारी के कारण की जांच हो रही है।

यह भी पढ़ें-ज्यादा शुगर आपके शरीर को क्या नुकसान पहुंचा सकती है

 

 

 

Dinga Dinga

 

डिंगा-डिंगा से बाचाव और इलाज

इस बीमारी का कारण अब तक नहीं पता है तो इस वजह से इसकी कोई दवाई और वैक्सीन भी नहीं है। फिल्हाल एंटी बायोटिक्स दवाएं देकर इसका इलाज किया जा रहा है, जिससे व्यक्ति एक हफ्ते में ठीक हो रहे हैं। इससे बचाव को लिए संक्रमित व्यक्ति से दूर रहना ही बेहतर है। वहीं भारत में इसको लेकर चिंता करने की कोई बात नहीं है

यह भी पढ़ें-क्या डिप्रेशन और एंग्जायटी के कारण भूलने की बीमारी हो सकती है?

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।

Image Credit:Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।