एसिडिटी और ब्लोटिंग को न करें इग्नोर, हो सकता है पेट का कैंसर

क्या आपको भी हमेशा अपच, गैस्ट्राइटिस की समस्या बनी रहती है तो आपको इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए,क्यों यह पेट का कैंसर में भी बदल सकता है।
  • Aiman Khan
  • Editorial
  • Updated - 2024-11-26, 12:17 IST
image

एसिडिटी और गैस की समस्या से आजकल हर कोई परेशान होता है। कई बार जब हम उल्टा सीधा खा लेते हैं तो हमें ये समस्या परेशान करती है, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिन्हें आए दिन एसिडिटी, गैस ब्लोटिंग की समस्या होती रहती है। अगर आपको भी ऐसी कोई समस्या होती है तो आपको इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए, क्योंकि यह गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है। पेट में लगातार होने वाली एसिडिटी, गैस, ब्लोटिंग पेट के कैंसर का कारण भी बन सकती है। इसको लेकर हेल्थ एक्सपर्ट प्रियंका सहरावत नहीं जानकारी साझा की है।

क्रॉनिक एसिडिटी से हो सकता है पेट का कैंसर

एक्सपर्ट बताती हैं कि हेलीकोबैक्टर पायलोरी नाम का एक बैक्टीरिया होता है जो पेट का बेक्टीरिया होता है। यह पेट के अंदर की लाइनिंग में रहता है। यह बैक्टीरिया पेट में गैस्ट्राइटिस और अल्सर का कारण बनता है। इसके कारण खाना न पचना, हमेशा गैस और एसिडिटी की शिकायत होना शामिल है। यह क्रॉनिक गैस्ट्राइटिस का कारण बनता है। अगर इंफेक्शन बढ़ जाता है तो व्यक्ति को पेट का कैंसर भी हो सकता है। हेलीकोबैक्टर से संक्रमित होना इंडियन पॉप्यूलेशन में आम है। अगर आपको भी लगातार ये सारी शिकायतें बनी रहती है तो आपको तुंरत गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट से संपर्क करना चाहिए।

पायलोरी बैक्टीरिया के लक्षण

young-lady-suffering-from-stomachache-green-shirt-looking-painful-front-view_176474-104757

यह भी पढ़ें-Gestational Diabetes: प्रेग्नेंसी में होने वाली डायबिटीज का किन महिलाओं को होता है ज्यादा खतरा, डॉक्टर से जानें

एक्सपर्ट बताती है कि इसका पता लगाने के लिए डॉक्टर एंडोस्कोपी और स्टूल एंटीजन टेस्टिंग करते हैं,इसके बाद इसका इलाज किया जाता है।

यह भी पढ़ें-बच्चों में तेजी से बढ़ रही है आंखों से जुड़ी दिक्कतें, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP