कैंसर को मात देने वाली एक्ट्रेस लीजा रे सरोगेसी से बनी जुड़वां बेटियों की मां

बॉलीवुड एक्ट्रेस लीजा रे एक ऐसी इंसान हैं, जिन्होने कभी भी अपनी लाइफ में हार मानना उचित नहीं मानती। लिजा रे अपनी लाइफ में केंसर जैसी बीमारी को भी मात दे चुकी हैं। और अब हाल ही में लिजा रे ने अपने फैंस को एक बड़ी खुशखबरी दी है। लिजा रे ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी ट्विन्स की खूबसूरत तस्वीर कुछ देर पहले शेयर की है। लिजा रे ने सोशल मीडिया पर अपनी दोनों बेटियों की तस्वीर को शेयर करते हुए एक खूबसूरत सा पोस्ट भी लिखा है।
सरोगेसी से बनी जुड़वा बेटियों की मां
पोस्ट में लिजा रे ने अपनी दोनों बेटियों के नाम का खुलासा भी किया है। लिजा रे की एक बेटी का नाम सूफी है और दूसरी का सोलेल। मां बनने के लिए लिजा रे ने सरोगेसी का सहारा लिया है। लिजा रे ने खुद ही इस बात का खुलासा किया है। पोस्ट में लिजा ने लिखा है कि उनके लिए इतना आसान नहीं था ये सब, लिजा रे और उनके हसबैंड ने सेरोगेसी का सहारा परेंटस बनने के लिए लिया है। उनका कहना हैं कि मैं बात नहीं सकती कि मैं कितनी खुश हूं। बेटियों का ध्यान रखने के अलावा मुझे और कई चीजों को देखना पड़ रहा है। मेरे जीवन में कई उतार-चढ़ाव आए हैं लेकिन अब मेरी लाइफ में बदलाव आ गया है। फिलहाल मैं इस बदलाव का भरपूर मजा ले रही हूं।
Read more: ब्रेस्ट कैंसर से बचने के लिए महिलाएं खुद कर सकती हैं अपना चेकअप
Image Courtesy: Instagram.com (@lisaraniray)
मैं अपनी बेटियों को मुंबई में अपने घर लाना चाहती हूं। मेरी जिंदगी में बहुत सारी चीजें अव्यवस्थित रहीं। जेसन हेडली से शादी के बाद मैंने मां बनने का बड़ा फैसला लिया। मेरी बेटियों का जन्म सरोगेसी के जरिए जॉर्जिया में इसी साल जून में हुआ। मैं अपनी बेटियों को खुली सोच वाली इंसान बनाने की कोशिश करूंगी. नई पीढ़ी को अच्छा इंसान बनाना ही बेहतर भविष्य है. मैं अपनी बेटियों को बताऊंगी कि भविष्य महिलाओं का है.’लीजा ने ये भी बताया कि 2009 में उन्हें मल्टीपल माइलोमा (एक प्रकार का ब्लड कैंसर) होने का पता चला था। एहसास हो गया था कि मैं कभी मां नहीं बन पाऊंगी। बतौर लीजा, वह और उनके पति 40 वर्ष की उम्र के बाद माता-पिता बने हैं।
लिजा रे कैंसर सरवाइर हैं
क्योंकि लिजा रे एक कैंसर सरवाइर है, जिसके चलते लिजा को ये फैसला सही लगा। लिजा की मुश्किलें इसके बाद भी कम नहीं हुई। मैक्सिको की एक एजेंसी को उन्होंने हेल्प के लिए हायर किया था, जिसके बाद पैसा तो बहुत खर्च हुआ लेकिन कामयाबी नहीं मिली। जिसके बाद लिजा रे अपने पति के साथ जॉर्जिया में शिफ्ट हो गईं। सरोगेसी का प्रोसेस जॉर्जिया में लीगल है, और देखा जाए तो बेहतर भी। लिजा रे और उनके पति को आखिर सफलता मिल ही गई।
Image Courtesy: Instagram.com (@lisaraniray)
क्या है सरोगेसी
जिस कपल को किसी भी कारणवश संतान की प्राप्ति नहीं हो पाती है उनके लिए सरोगेसी किसी वरदान से कम नहीं है। आपने भी कभी ना कभी सरोगेसी के बारे में सुना होगा लेकिन बहुत से महिलाएं अभी भी इससे अनजान है। आमिर खान, तुषार कपूर और करन जौहर कुछ सेलेब्स हैं जिन्होंने सरोगेसी का सहारा लेकर संतान प्राप्ति की है। जी हां सरोगेसी वो बेहतरीन मेडिकल विकल्प है जिसकी हेल्प से वह महिला भी मां बन सकती है जो किसी भी कारणवश गर्भधारण करने में प्रॉब्लम होती है। दूसरे शब्दों में कहा जाये तो सरोगेसी का मतलब है किसी दूसरी महिला के जरिये अपना बच्चा पालना।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।