क्या पेट छूकर पता चल सकती है प्रेग्नेंसी? डॉक्टर से समझें

प्रेग्नेंसी और डिलीवरी से जुड़ी काफी बातों को लेकर आज भी महिलाओं के मन में कंफ्यूजन है। प्रेग्नेंसी टेस्ट, पीरियड मिस होने के कितने दिन बाद करना चाहिए, डिलीवरी के बाद पहला पीरियड कब आता है या क्या प्रेग्नेंसी में सेक्शुअल रिलेशन सही है, ये कई ऐसे सवाल हैं, जिन्हें लेकर महिलाएं कंफ्यूज रहती हैं, लेकिन उन्हें इनके सही जवाब नहीं मिल पाते हैं। ऐसा ही एक सवाल ये भी है कि क्या पेट छूकर ये अनुमान लगाया जा सकता है कि आप प्रेग्नेंट हैं या नहीं? खासतौर पर गांवों या पांरपरिक सोच रखने वाले परिवारों में इसे लेकर कई मिथ चलन में हैं। चलिए इसका सटीक जवाब एक्सपर्ट से जान लेते हैं। डॉक्टर सोनू खोखर, एमबीबीएस, हेल्थ एंड वेलनेस एक्सपर्ट (Dr. Sonu Khokhar, Health and Wellness Expert) से हुई बातचीत के आधार पर हम आपको इस बारे में पूरी जानकारी दे रहे हैं।
क्या पेट छूकर पता चल सकती है प्रेग्नेंसी?

- एक्सपर्ट का कहना है कि सबसे पहले तो आप ये समझ लीजिए कि पेट छूकर प्रेग्नेंसी का पता नहीं चल सकता है। शुरुआत के महीनों में पेट को छूकर प्रेग्नेंसी का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है, ऐसे में इसे बाहर से महसूस कर पाना संभव नहीं है।
- पहले 2-3 महीनें में यूट्रस, पेल्विक एरिया के अंदर रहता है और बाहर से पेट बढ़ा हुआ नजर नहीं आता है। अगर किसी महिला का पेट बढ़ा हुआ भी है, तो इसके पीछे गैस, वजन बढ़ना, हार्मोनल बदलाव, ब्लोटिंग और पीरियड से पहले सूजन जैसे कई कारण हो सकते हैं।
- अगर आप प्रेग्नेंसी के लिए ट्राई कर रही हैं और आपके पीरियड्स मिस हो गए हैं, तो इसे सीधा प्रेग्नेंसी का संकेत मान लेना गलत है।
- अगर पीरियड्स मिस हो जाएं, तो लगभग 2 हफ्ते बाद आप होम किट से प्रेग्नेंसी की जांच कर सकती हैं। इसके बाद ब्लड टेस्ट और अल्ट्रासाउंड से आगे की पूरी जानकारी मिलती है। ऐसे में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
- अगर टेस्ट पॉजिटिव आए, पेट में दर्द, ब्लीडिंग, चक्कर या कमजोरी महसूस हो रही हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
यह भी पढ़ें- क्या मैं प्रेग्नेंट हूं? यहां जानें कंसीव करने के 15 दिनों के अंदर आपके शरीर में कौन-से लक्षण नजर आते हैं?
प्रेग्नेंसी के शुरुआती लक्षण

- पीरियड्स मिस होना
- सुबह मतली या उल्टी
- थकान ज्यादा महसूस होना
- स्तनों में भारीपन या दर्द
- बार-बार पेशाब आना
- खाने-पीने में बदलाव
यह भी पढ़ें- प्रेग्नेंसी की शुरुआत में होने वाली ब्लीडिंग कब नॉर्मल और कब खतरे की घंटी? डॉक्टर से जानें
एक्सपर्ट का कहना है कि प्रेग्नेंसी से जुड़े किसी भी मिथ पर यकीन न करें। हर जिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।