Thu Sep 24, 2026 | Updated 01:30 PM IST

कुत्ते से करती हैं प्यार? आपको हो सकती है यह गंभीर बीमारी

टीबी एक गंभीर फेफड़ों की बीमारी है, जो की शरीर के दूसरे अंगों तक भी फैल सकती है। लेकिन क्या आपको मालूम है कि कुत्ते के संपर्क में आने से भी टीबी का खतरा हो सकता है।
Updated:- 2025-07-31, 17:56 IST
image

अपने टीबी यानी ट्यूबरक्लोसिस के बारे में तो सुना ही होगा। यह एक संक्रामक बैक्टीरिया बीमारी है,जो माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरक्लोसिस से फैलता है। टीबी फेफड़ों को प्रभावित करने वाली बीमारी है, लेकिन गंभीर मामलों में यह अन्य अंगों में भी फैल सकती है।बचपन से ही हमें बताया गया है कि इसके फैलने का सबसे सामान्य तरीका है, जब कोई संक्रमित व्यक्ति खांसता, छींकता या जोर से बोलता है तब हवा में टीवी के बैक्टीरिया के ड्रॉपलेट्स फैल जाते हैं और जब दूसरा व्यक्ति खासकर जिसकी इम्यूनिटी कमजोर हो वह सांस ले तो बैक्टीरिया अंदर चला जाता है और वह भी टीबी का शिकार हो सकता है। अब सवाल है कि क्या कुत्तों को भी टीबी हो सकता है और अगर हम उसके संपर्क में आए तो क्या कुत्तों से हमें टीबी हो सकता है आइए जानते हैं इसका जवाब

क्या कुत्तों से हमें टीबी हो सकता है?

एक्सपर्ट बताते हैं कि हां जानवरों में भी टीबी पाया जाता है और इसे हम जूनोटिक ट्यूबरक्लोसिस कहते हैं। ऐसा टीबी जो जानवरों से इंसानों में या इंसानों से जानवरों में फैल सकता है। कुत्तों में टीबी का कारण अक्सर माइकोबैक्टेरियम बोविस होता है,हालांकि यह बहुत ही रेयर होता है। लेकिन स्ट्रे डॉग यानी आवारा कुत्ते होते हैं, अगर वह इससे संक्रमित हो, उनसे कई संपर्क में आए तो संक्रमण का खतरा हो सकता है।

Why-do-dogs-hang-their-tongues-out-when-they-pant

वैसे तो कुत्तों से टीबी फैलने की संभावना बहुत कम होती है, लेकिन अगर कुत्ता पहले से संक्रमित हो, वो आपके आसपास खांसता या छींकता हो तो आपको भी टीबी हो सकता है।

किसी घाव या कट के जरिए उसका थूक, खून या टिशु इंसान के शरीर में प्रवेश कर जाए तो संक्रमण का खतरा हो सकता है।

यह भी पढ़ें-पीरियड के दर्द को कम करने का कोई नुस्खा नहीं आएगा काम, अगर आप नहीं बदलेंगी ये 5 आदतें

संक्रमित कुत्तों में नजर आते हैं ये लक्षण

tb from dogs

यह भी पढ़ें-क्या आप भी सोचती हैं हाइपोथायरायडिज्म सिर्फ हार्मोनल प्रॉब्लम है? गलत! ये 3 बीमारियों का हो सकती है संकेत

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।


अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।


Image Credit:Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।