Stress Problem: क्या मेंटल स्ट्रेस बढ़ने पर करता है चॉकलेट खाने का मन? एक्सपर्ट से जानें इसके फायदे और नुकसान

Stress Problem: आजकल की दौड़ भाग वाली लाइफ के कारण मेंटल स्ट्रेस सामान्य हो गया है। किसी को अपनी लाइफ से जुड़े मुद्दों को लेकर स्ट्रेस होता है, तो कोई अपनी हेल्थ को लेकर परेशान होता नजर आता है। कई सारे लोग ऐसे होते हैं जो इसे कम करने के लिए अलग-अलग तरह की दवाइयों का सेवन करते हैं। वहीं कुछ लोग अपने खाने की क्रेविंग को कंट्रोल नहीं कर पाते हैं, वो अक्सर ये सोचते हैं कि ऐसा क्या खाया जाए ताकि मेंटल स्ट्रेस कम हो सके। ऐसी स्थिति में चॉकलेट का विकल्प नजर आता है, जिसे खाना हर किसी को पसंद होता है। इसके बारे में हमारे साथ अपनी राय Dr Anurag Prasad ने शेयर की आपको बता दें कि ये एक Professor, General Medicine, Sharda Hospital में काम करते हैं। इन्होंने बताया कि चॉकलेट खाने का मन क्यों करता है, इसके फायदे और नुकसान क्या है।
चॉकलेट खाने की क्रेविंग (Chocolate Carving For Mental Health)

रिपोर्ट के अनुसार, जब भी हमारा मेंटल स्ट्रेस ज्यादा होता है तो बॉडी में कोर्टिसोल और सेरोटोनिन नामक हार्मोन जारी होते हैं, जो दिमाग पर असर डालते हैं। लेकिन जब आप चॉकलेट का सेवन करते हैं तो इससे वो संतुलित हो जाते हैं और इससे आपका मूड बिल्कुल रिलेक्स हो जाता है। इसके अलावा, चॉकलेट में कैफीन की मात्रा ज्यादा देती है तो हमारी बॉडी को रिलैक्स करने का काम करती है। इसलिए भी चॉकलेट खाने का मन करता है।
चॉकलेट खाने के फायदे (Benefits Of Eating Chocolate For Mental Health)

चॉकलेट में फेनाइलेथैलामाइन और एंटीऑक्सीडेंट जैसे तत्व होता है, जो आपके मूड को रिलैक्स करने में मदद करता है। मानसिक रूप (वजन बढ़ने का कारण) से बेहतर महसूस करता है। यह एक छोटे से पिक-मी-अप की तरह है जो आपको तनाव मुक्त करने और आराम करने में मदद कर सकता है। चॉकलेट में मौजूद कोको पाउडर में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मदद कर सकते हैं। चॉकलेट में सेरोटोनिन और एंडोर्फिन बूस्टर भी पाए जाते हैं यह मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में का काम करते हैं, ताकि कोई और परेशानी शरीर में पैदा न हो।
इसे भी पढ़ें: इन पांच वजहों से हो सकती है शुगर फूड क्रेविंग्स
चॉकलेट खाने के नुकसान (Disadvantages Of Eating Chocolate)

- चॉकलेट में शुगर और कैलोरी की मात्रा काफी ज्यादा होती है, जिससे वजन बढ़ने का खतरा (सर्दियों के लिए हेल्दी ड्रिंक) बढ़ जाता है।
- अगर आप ज्यादा चॉकलेट का सेवन करती हैं तो डायबिटीज भी हो सकती है।
- कैफीन की मात्रा अधिक होने से नींद पर असर हो सकता है।
- एलर्जी और इनटोलरेंस जिससे पेट और त्वचा संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: क्या होता है Glycemic Index, शुगर के मरीजों को इससे होते हैं कई फायदे
चॉकलेट का सेवन स्ट्रेस के समय आम हो सकता है, लेकिन इसे सही मात्रा में और सावधानी से खाना चाहिए। अधिक मात्रा में चॉकलेट खाने से हेल्थ प्रॉब्लम हो सकती है। स्ट्रेस को कम करने के लिए योग, मेडिटेशन, और हेल्दी फूड का सेवन करें। इससे हेल्थ अच्छी रहेगी।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।