Sat Sep 12, 2026 | Updated 06:07 AM IST

क्या ज्यादा उम्र में मां बनने से बच्चे कमजोर पैदा होते हैं?

क्या ज्यादा उम्र में मां बनने से बच्चों का स्वास्थ्य प्रभावित होता है? इस सवाल का जवाब देते हुए एक्सपर्ट बताती हैं कि कुछ जटिलताएं होती हैं लेकिन जरूरी नहीं है कि सभी उम्रदराज माओं के बच्चे कमजोर पैदा हों।
Updated:- 2025-01-29, 16:20 IST
image

आजकल कई महिलाएं शिक्षा कैरियर और भी कई करणों से मां बनने का निर्णय काफी देर से लेती हैं। वहीं अक्सर कहा जाता है कि ज्यादा उम्र में मां बनने से बच्चे कमजोर और बीमारियों के साथ पैदा होते हैं। क्या यह सच है? इस सवाल का जवाब देने के लिए हमने डॉक्टर पूजा ठाकुराल, सीनियर कंसल्टेंट गाइनेकोलॉजिस्ट, क्लाउड नाइन ग्रुप आफ हॉस्पिटल फरीदाबाद से बात की

डॉक्टर पूजा ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा कि है पूरी तरह से सच नहीं है। उम्र के साथ कुछ जोखिम जरूर बढ़ाते हैं लेकिन यह कहना गलत है कि सभी उम्रदराज मांओं के बच्चे कमजोर ही होते हैं। 

क्या जोखिम होते हैं ?

weak baby

उम्र बढ़ाने के साथ कुछ स्वास्थ्य जोखिम बढ़ जाते हैं। खासकर 35 साल और उससे ऊपर की महिलाओं को अनुवांशिक विकार जैसे डाउन सिंड्रोम कम वजन वाले बच्चे का खतरा अधिक रहता है। हालांकि जरूरी नहीं है कि हर उम्रदराज महिला के बच्चे में यह समस्याएं हो। 

ज्यादा उम्र में मां बनने के कारण क्रोमोजोमल असमानताओं का जोखिम बढ़ जाता है जैसे की डाउन सिंड्रोम जैसे-जैसे महिला की उम्र बढ़ती है, उनके अंडाणुओं की गुणवत्ता और संख्या में कमी आती है, जिससे कोशिका विभाजन में गलतियां होने का जोखिम बढ़ जाता है। उदाहरण के लिए वह 25 साल की आयु में डाउन सिंड्रोम के साथ बच्चे का जन्म होने का जोखिम लगभग एक में 1200 होता है जबकि 40 साल की आयु में यह जो की एक में 100 हो जाता है।

इसके अलावा जेस्टेशनल डायबिटीज, प्रीक्लैंप्सिया या समय से पहले जन्म से पहले जैसी जटिलताएं हो सकती है। वहीं अगर इसे सही तरीके से प्रतिबंधित नहीं किया जाए तो बच्चे के स्वास्थ्य पर असर डाल सकती है, हालांकि डॉक्टर की देखभाल में कई महिलाएं इन चुनौतियों को सफलतापूर्वक पर कर सकती हैं और स्वस्थ बच्चे को जन्म दे सकती हैं। 

यह भी पढ़ें-सर्दियों में इन आदतों की वजह से बढ़ जाती है कब्ज की परेशानी

weakness in baby

उम्रदराज मां के बच्चों को समय से पहले जन्म या कम वजन होने का अधिक जोखिम हो सकता है। यह कारक बच्चों के स्वास्थ्य पर काफी कम समय के लिए प्रभाव डाल सकते हैं। जैसे की सांसों से जुड़ी समस्याएं, हालांकि अगर आप नवजात बच्चे की सही देखभाल करें तो इन बीमारियों का खतरा टाल सकते हैं।

एक्सपर्ट बताती है की उम्र दराज मां के लिए कुछ जोखिम होते हैं लेकिन पूरी तरह से यह मान लेना कि उनके बच्चे कमजोर ही होंगे यह बिल्कुल भी सही नहीं है। एक्सपर्ट बताती है कि हर महिला के गर्भावस्था अलग होती है और बच्चे के स्वास्थ्य पर बहुत सारे कारक असर डालते हैं। उम्र सिर्फ एक पहलू है और अकेले किसी गर्भावस्था के परिणाम को निर्धारित नहीं करता

यह भी पढ़ें-टूटे नाखून से लेकर रूखी हथेलियों तक, इन जरूरी चीजों की कमी का संकेत दे सकते हैं आपके हाथ

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।