मुंबई में बढ़ते air pollution पर सेलिब्रिटी ने भी किया ट्वीट

एयर पलूशन के कारण नॉर्मल लोग ही नहीं बल्कि सेलिब्रिटी भी परेशान हो रहे हैं। मुंबई में air pollution और धुंध को लेकर ट्विटर पर कई हस्तियों ने ट्वीट किया।
Updated:- 2017-11-02, 12:50 IST
air pollution main

Air Pollution के चलते देश की राजधानी दिल्ली और मुंबई दोनों में air quality बहुत खराब हो गई है। दिल्ली में air quality इंडेक्‍स 326 है, जबकि मुंबई में यह 204 है। एयर पलूशन के चलते हेल्थ और productivity पर लगातार बुरा असर पड़ रहा है। इसके अलावा श्वसन तंत्र पर भी air pollution के साथ खतरा बढ़ता जा रहा है। एयर पलूशन के कारण नॉर्मल लोग ही नहीं बल्कि सेलिब्रिटी भी परेशान हो रहे हैं। मुंबई में वायु प्रदूषण और धुंध को लेकर ट्विटर पर कई हस्तियों ने ट्वीट किया। 

Read more: आ गया अस्‍थमा का सबसे अच्‍छा और मुफ्त इलाज, आप भी करें ट्राई

ट्वीट करते हुए अभिनेत्री रिचा चड्ढा ने लिखा, ''सांस लेने में परेशान हो रही है...लग रहा है हम पाउडर खा रहे हैं।''

वही सोनम कपूर ने लिखा, कुछ समय से सांस लेने में परेशानी हो रही है, मुझे ब्रोंकाइटिस हो गया है। यह बहुत डरावना है।''

सोफी चौधरी ने सोनाम कपूर के ट्वीट पर retweet करते हुए लिखा, Pollution के कारण सांस लेने की प्रॉब्‍लम और आंखों में इंफेक्‍शन हो रहा है! लेकिन हम जो बोते हैं वहीं काटते हैं .. और हम कुछ भी बो सकें इसके लिए बहुत देर हो जाएंगी!

विवेक अग्निहोत्री ने लिखा, ''इस स्‍मोग के चलते पार्क में 6 बजे वॉक करने पर भी मैं स्‍मोग में डीजल की गंध आती हैं।''

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।