1 नहीं 9 तरह का होता है पीरियड पेन, आपका कौन सा है? अभी पहचानें

पीरियड के दर्द से लगभग हर महिला हर महीने गुजरती है। कुछ महिलाओं को इन दिनों में बहुत तेज दर्द होता है, तो कुछ महिलाओं को हल्का दर्द महसूस होता है। कई बार दर्द की वजह से रोजमर्रा के काम करना भी मुश्किल हो जाता है। पीरियड क्रैम्प्स को कम करने के लिए कई बार लड़कियां दवाई, कभी घरेलू नुस्खे तो कभी हॉट पैचेज का सहारा लेती हैं, लेकिन वो ये नहीं जानती हैं कि पीरियड पेन एक नहीं बल्कि कई तरह का होता है। ज्यादातर लड़कियां ये बात नहीं जानती हैं कि पीरियड पेन के भी प्रकार होते हैं। आपको पीरियड्स में किस टाइप का दर्द होता है और इन 9 प्रकार के पीरियड पेन को आप कैसे पहचान सकती हैं, चलिए इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। इस बारे में हमें डॉक्टर सोनू खोखर, एमबीबीएस, हेल्थ एंड वेलनेस एक्सपर्ट (Dr. Sonu Khokhar, MBBS, Health and Wellness Expert) बता रही हैं।
1 नहीं, 9 टाइप का होता है पीरियड पेन

- एक्सपर्ट का कहना है कि कई महिलाओं को हर महीने इनमें से 1-2 तो कई महिलाओं को पूरे 9 प्रकार के पीरियड पेन महसूस होते हैं। सबसे पहले पेन का प्रकार है पीरियड क्रैम्प्स यानी एकदम से तेज उठने और धीमा हो जाने वाला दर्द, ये लगभग हर महिला को होता है।
- इसके अलावा, कई महिलाओें को इन दिनो में डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतें होती हैं और इसकी वजह से ब्लोटिंग और डाइजेस्टिव पेन होता है। ये दर्द कई महिलाओं को पूरे दिन बना रहता है।
- कुछ महिलाओं को पीएमएस या पीरियड्स में ब्रेस्ट में भी दर्द होता है। इस समय पर होने वाले हार्मोनल बदलावों के कारण, ब्रेस्ट के टिश्यूज सेंसिटिव हो जाते हैं और ब्रेस्ट में दर्द महसूस हो सकता है।
- इन दिनों में कई महिलाओं को सिर में तेज दर्द उठता है। ये दर्द कई बार माइग्रेन के दर्द से भी अधिक तेज हो सकता है।
- पीरियड्स के दिनों में महिलाएं पैरों के दर्द से भी परेशान रहती हैं। कई बार पीरियड की शुरुआत होने से पहले पैरों में तेज दर्द महसूस हो सकता है।
यह भी पढ़ें- क्या पीरियड्स में तेज दर्द होना अच्छी फर्टिलिटी का संकेत है? डॉक्टर से समझें

- कई बार पीरियड में आपको ऐसा लगता है कि जैसे आपको पॉटी आएगी और इस वजह से पेट में मरोड़ महसूस होती है, ऐसा भी कई महिलाओं के साथ होता है।
- कई महिलाओं को पीरियड्स के दिनों में वजाइना में दर्द होता है। ये तेज दर्द आपको कई बार उठने-बैठने भी नहीं देता है।
- कुछ महिलाओं को ओव्युलेशन के दौरान भी हल्का दर्द महसूस हो सकता है। ऐसा जरूरी नहीं है कि किसी लड़की को ये सभी प्रकार के दर्द महसूस हो, ऐसा आपके शरीर की प्रकृति, लाइफस्टाइल, हार्मोनल बैलेंस और खान-पान समेंत कई चीजों पर निर्भर करता है।
यह भी पढ़ें- हर महीने पीरियड का दर्द निकाल देता है जान, तो शरीर को ताकत देने के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 चीजें
एक्सपर्ट का कहना है कि अगर आपकी पीरियड साइकिल में अचानक से कोई बदलाव हो या दर्द बहुत तेज हो, तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें। हर जिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।