सेक्शुअल रिलेशन के अलावा इन 5 कारणों से बन सकती है वजाइना में गैस, क्या आप इस बारे में जानती हैं?

पेट में बनने वाली गैस के बारे में तो हम सभी जानते हैं। लेकिन, क्या आपको पता है कि वजाइना में भी गैस बनती हैं और इससे फार्ट भी आते हैं। वजाइना में कई कारणों से गैस बनती है और यह फार्ट के जरिए बाहर निकलती है। इसे क्वीफ कहा जाता है। आमतौर पर ऐसा सेक्शुअल रिलेशन के कारण होता है। इंटिमेसी के दौरान वजाइना से फार्ट आना काफी आम है। लेकिन, अक्सर महिलाएं इसे नहीं समझ पाती हैं और इसे लेकर चिंतित हो जाती हैं। बता दें कि वजाइनल कैनाल से बाहर निकलने वाली इस गैस में स्मैल नहीं होती है लेकिन आवाज आती है। यह किन-किन कारणों से होता है, चलिए इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी हम डॉक्टर अदिति बेदी से हुई बातचीत के आधार पर साझा कर रहे हैं। वह कंसल्टेंट गायनेकोलॉजिस्ट और आब्स्टिट्रिशन हैं।
वजाइना में गैस बनने के 5 कारण

- वजाइना में गैस बनना पूरी तरह सामान्य है। वजाइना में गैस फंस जाती है, तो फार्ट भी आते हैं। वजाइनल फार्ट को क्यूफिंग भी कहा जाता है। वजाइनल गैस को पैल्विक गैस भी कहा जाता है। यह कोई बीमारी नहीं है और यह अपने आप ही ठीक हो जाती है।
- वजाइना में गैस बनने का मुख्य कारण सेक्शुअल रिलेशन हैं। इंटिमेसी के दौरान कई बार वजाइना में एयर ट्रैप हो जाती है और इसकी वजह से फार्ट भी आते हैं। ऐसा फ्रिक्शन के कारण होता है।
- अगर आप पीरियड्स में टेंपून या मेंस्ट्रुअल कप का इस्तेमाल करती है, तो इसे लगाते या निकालते वक्त भी वजाइना में गैस फंस सकती है।
- वजाइनल कैनाल से बाहर निकलने वाली गैस को वजाइनल गैस या वजाइनल फार्ट कहते हैं। कई बार कुछ कारणों से वजाइना की मसल्स में स्ट्रेस बढ़ जाता है और इसके कारण भी बैस बनती है।
यह भी पढ़ें- वजाइना में अचानक उठने वाले दर्द के पीछे हो सकते हैं कई कारण, गायनेकोलॉजिस्ट से समझें

- बच्चे के जन्म के दौरान पेल्विक ऑर्गन पर प्रेशर पड़ता है। इसलिए, कई बार डिलीवरी के बाद भी महिलाओं को वजाइनल गैस की दिक्कत हो जाती है।
- अगर पेल्विक फ्लोर की मसल्स कमजोर हैं, तो भी वजाइना में गैस बनने लगती है।
- कई बार हैवी एक्सरसाइज या कुछ योगासनों के कारण भी ऐसा होता है।
यह भी पढ़ें- वजाइना के आस-पास क्यों बढ़ रहा है कालापन? डॉक्टर से जानें
वजाइना में बनने वाली गैस या वजाइनल फार्ट बिल्कुल नॉर्मल है। आपको इसे लेकर परेशान होने या शर्मिंदगी महसूस करने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
- वजाइना में गैस क्यों बनती है?
- वजाइना में कई कारणों से गैस बनती है। इनमें सेक्शुअल एक्विटी, पेल्विक मांसपेशियों का कमजोर होना और मेंस्ट्रुअल कप का इस्तेमाल समेत कई चीजें शामिल हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।