herzindagi
 causes of headache in monsoon

मानसून में इन कारणों से बढ़ जाता है सिरदर्द

क्या बरसात के मौसम में आपको भी बार-बार सिरदर्द घेर लेता है। अगर हां तो हम आपको इसके 5 कारण बता रहे हैं।
Editorial
Updated:- 2024-07-29, 15:46 IST

सिर दर्द एक बेहद आम सी समस्या है, लेकिन अगर बार-बार होने लगे तो रोजमर्रा की कामकाजों पर असर डालने लगता है। कई बार नींद पूरी नहीं होती है या फिर हम तनाव ले लेते हैं इसके कारण सिर दर्द हो जाता है। लेकिन मानसून में यह समस्या काफी ज्यादा बढ़ जाती है, क्या आपने कभी जानने की कोशिश की है कि मानसून में सिर दर्द क्यों बढ़ जाता है? अगर आपके भी मन में यह सवाल है तो हमें सवाल का जवाब दे रहे हैं।

मानसून में इन कारणों से बढ़ जाता है सिरदर्द

temples headache

  • बरसात के मौसम में डिहाइड्रेशन सिर दर्द का सबसे बड़ा कारण बनता है। इस मौसम में ह्यूमिडिटी इतनी होती है कि आपको बहुत ज्यादा पसीना आता है। इसके कारण शरीर से पानी बहुत ज्यादा निकल जाता है और जब शरीर में पानी की कमी होती है तो इससे सिर दर्द हो जाता है। पानी की कमी से मस्तिष्क के कई सारे टिशूज सिकुड़ जाते हैं नसों पर दबाव पड़ता है।
  • अक्सर बारिश होने के बाद उमस और भी ज्यादा बढ़ जाता है। इससे ब्रेन में ऑक्सीजन का रिलीज कम होने लगता है। जिससे सिर दर्द की समस्या हो जाती है। वहीं वायुमंडल का प्रेशर भी बदलता है। मानसून में ब्रेन केमिकल सेरोटोनिन असंतुलित हो जाता है। इस कारण भी सिर दर्द महसूस हो सकता है।
  • मानसून में उमस के कारण तनाव भी बढ़ जाता है। इस कारण भी सिर दर्द महसूस हो सकता है। शरीर में मेलाटोनिन सेरोटोनिन और विटामिन डी की कमी हो जाती है इसके कारण तनाव महसूस होता है।

यह भी पढ़ें-क्या BMI फर्टिलिटी को प्रभावित कर सकता है?

headache

  • मानसून फफूंद और कवक के विकास के लिए अनुकूल मौसम होता है। यह जीव हवा में मौजूद रहते हैं जो एलर्जी के रूप में काम कर सकते हैं जिस भी व्यक्ति को माइग्रेन की समस्या होती है उन्हें यह ट्रिगर कर सकते हैं।
  • मानसून में तापमान में बार-बार परिवर्तन होता है कभी ह्यूमिडिटी से ठंडा तापमान हो जाता है तो कभी गर्म तापमान हो जाता है यह उधर चढ़ा रक्त वाहिकाओं के संकुचन और फैलाव को उत्तेजित कर सकते हैं जिससे संवेदनशील व्यक्तियों में माइग्रेन शुरू हो सकता है।

यह विडियो भी देखें

यह भी पढ़ें-क्या आईवीएफ से हमेशा जुड़वां बच्चे ही पैदा होते हैं?

अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-

Image Credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।