Yoga Asanas To Treat Anemia: शरीर में पोषक तत्वों की कमी के कारण कई तरह की समस्याएं होने लगती है। इन्हीं में से एक है एनीमिया। यह बहुत ही आम बीमारी है, जिसमें शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं की कमी होने लगती है और हीमोग्लोबिन कम हो जाता है। इससे थकान, सिर दर्द, चक्कर, बुखार, जैसे लक्षण नजर आते हैं। यह ज्यादातर महिलाओं में देखने को मिलती है। अगर आप भी एनीमिया से पीड़ित है और ब्लड बढ़ाना चाहती हैं तो इन योग की मदद से इस समस्या का समाधान कर सकती हैं। इस बारे में योगा एक्सपर्ट नुपूर रोहातगी जानकारी दे रही हैं।
एनीमिया के मरीजों को अनुलोम विलोम करने से फायदा मिल सकता है। इस प्राणायाम को करने से लाल रक्त कोशिकाओं के बनने की प्रक्रिया तेज होती है और ऐसे खून की कमी दूर की जा सकती है। शरीर को ऑक्सीजन सही मात्रा में मिलता है। (आयरन की कमी कैसे दूर करें)
इस प्राणायाम को भी करने से एनीमिया की शिकायत दूर हो सकती है। दरअसल ऐसा करने से ऑक्सीजन का लेवल बढ़ता है। पाचन क्रिया बेहतर होती है। जिससे शरीर पोषण का अवशोषण अच्छी तरह से करता है। इससे शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं का निर्माण होता है और एनीमिया की समस्या दूर होती है। इस आसन को रोजाना सुबह 15 मिनट करना चाहिए।
यह भी पढ़ें-खाने के तुरंत बाद करें यह मुद्रा, पेट के रोग होंगे दूर
कैसे करें उज्जाई प्राणायाम
यह भी पढ़ें-जिम जाने की क्या है सही उम्र? एक्सपर्ट से जानें सही जवाब
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।