Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:01 AM IST

महिलाएं रोजाना करें यह 1 आसन, फर्टिलिटी और पीरियड्स से जुड़ी दिक्कतें होंगी दूर

पीरियड्स से जुड़ी दिक्कतों को दूर करने और फर्टिलिटी को सुधारने में कई योगासन मदद कर सकते हैं। चलिए एक्सपर्ट से एक ऐसे ही योगासन के बारे में जानते हैं, जिसे आपको सोने से पहले करना है।
Updated:- 2026-07-27, 07:35 IST
supta baddha konasana for hormone balance and stress relief

आज के वक्त में महिलाओं में पीरियड्स और फर्टिलिटी से जुड़ी दिक्कतें काफी आम हो गई हैं। खान-पान सही न होना, तनाव और अनियमित जीवनशैली के चलते पीरियड और ओव्युलेशन अनियमित हो जाता है। इसकी वजह से कंसीव करने मे भी मुश्किल आती है। हालांकि, डाइट और लाइफस्टाइल को सही करके इन दिक्कतों से बचा जा सकता है। पीरियड्स को नियमित बनाने और फर्टिलिटी को सुधारने में कई योगासन मदद कर सकते हैं। सुप्त बद्ध कोणासन (Reclining Bound Angle Pose) इन्हीं में से एक है। इसे कैसे करना है और किस तरह से ये पीरियड्स से जुड़ी परेशानियों को दूर करके आपके पेल्विक फ्लोर को मजबूत बना सकता है, चलिए इसका जवाब एक्सपर्ट से जानते हैं। इस बारे में योग एक्सपर्ट डॉक्टर दिलराजप्रीत कौर जानकारी दे रही हैं।

सुप्त बद्ध कोणासन कैसे करें?

इस आसन को करना ज्यादा मुश्किल नहीं है। हालांकि, अगर आप रूटीन में योगा नहीं करती हैं, तो आपको शुरुआत में थोड़ी मुश्किल हो सकती है। आप इसे शुरुआत में किसी योगा ट्रेनर की निगरानी में कर सकती हैं।

  • इसे करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर सीधा बैठ जाएं।
  • आप इसे सोने से पहले बिस्तर पर भी कर सकती हैं।
  • अब आपको सांस छोड़ते हुए घुटनों क मोड़ना है औ एड़ी को पेल्विक फ्लोर की तरफ लेकर जाना है।
  • दोनों पैरों के तलवों को आपस में मिलाकर घुटनों को तितली की तरह दोनों ओर खोलें।
  • याद रखें कि पैरों के तलवे एकदम जुड़े हुए होने चाहिए।

yoga pose for fertility

  • एड़ियों को पेल्विक फ्लोर के जितना हो सके, उतना पास लाएं।
  • रीढ़ की हड्डी को बिल्कुल सीधा रखें और हाथों को शरीर से थोड़ा दूर, हथेलियां ऊपर की ओर रखें।
  • सांस लेते हुए घुटनों को ऊपर की तरफ ले जाएं।
  • आपको पेल्विक फ्लोर पर खिचाव महसूस होना चाहिए।
  • इसके बाद पैरों को वापस पहली पोजीशन में ले आएं।

यह भी पढ़ें- पेट रहेगा हल्का और पाचन बेहतर, रोज 10 मिनट करें ये 2 योगासन

सुप्त बद्ध कोणासन के पीरियड्स और फर्टिलिटी के लिए फायदे

इस आसन को करने से शरीर को कई फायदे मिल सकते हैं। खासकर, यह उन महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद है, जो कंसीव करने की प्लानिंग कर रही हैं या जिन्हें हर महीने पीरियड्स से जुड़ी दिक्कतें परेशान करती हैं।

  • यह आसन पीरियड्स में होने वाली परेशानियों को दूर करता है।
  • सुप्त बद्ध कोणासन महिलाओं की रिप्रोडक्टिव हेल्थ को सुधारने में मदद कर सकता है।
  • यह पेल्विक फ्लोर में ब्लड सर्कुलेशन में सुधारता है और इससे रिप्रोडक्टिव ऑर्गन्स तक सही मात्रा में ऑक्सीजन पहुंच पाती है।
  • इससे पेल्विक फ्लोर का तनाव कम होता है।

ovulation and pregnancy

  • सोने से पहले इसे करने से स्ट्रेस कम होता है।
  • यह हार्मोनल इंबैलेंस को दूर करता है और ओव्युलेशन को हेल्दी बना सकता है।
  • इससे शरीर रिलैक्स होता है और मेंटल हेल्थ बेहतर होती है।
  • अगर आप कंसीव करने की प्लानिंग कर रही हैं, तो इसे रूटीन का हिस्सा जरूर बनाएं।


यह भी पढ़ें- क्या आप जानती हैं महिलाओं को कौन-से योगासन रोजाना करने चाहिए?


पेल्विक फ्लोर को मजबूत बनाने और फर्टिलिटी को सुधारने में ये 2 योगासन मदद कर सकते हैं। हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।