Pregnancy में क्यों करनी चाहिए Kegel Exercise? डॉक्टर से जानें फायदे
-1782475238418.webp)
मां बनने का सपना हर महिला का होता है। ये एक खूबसूरत एहसास है। हालांकि, ये समय किसी भी महिला के लिए आसान नहीं होता है। इस दौरान शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं। जैसे-जैसे बच्चे का वजन बढ़ता है, वैसे-वैसे हमारी बॉडी के कई पार्ट्स पर दबाव भी बढ़ने लगता है। खासकर पेल्विक फ्लोर की मसल्स पर। यही वजह है कि डॉक्टर प्रेंग्नेंसी में भी केगल एक्सरसाइज (Kegel Exercise) करने की सलाह देते हैं। हालांकि, कई लोगों को इसके बारे में जानकारी नहीं होती है।
ये एक्सरसाइज पेल्विक फ्लोर को मजबूत बनाती है। इसके बारे में जानने के लिए हमने डॉ. तरुणा दुआ (सीनियर कंसल्टेंट एवं यूनिट प्रमुख (यूनिट-2), प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग, आकाश हेल्थकेयर) से बात की। उन्हाेंने इस एक्सरसाइज के फायदों के बारे में विस्तार से जानकारी दी है। आइए जानते हैं-
-1782475340093.jpg)
क्या होती है केगल एक्सरसाइज?
पहले तो ये जान लेते हैं कि कीगल एक्सरसाइज क्या होती है? ये एक ऐसी एक्सरसाइज है, जिसमें पेल्विक फ्लोर की मसल्स को स्क्वीज करने का अभ्यास किया जाता है। ये वही मांसपेशियां होती हैं जो यूट्रस, Urinary Bladder और आंतों को सपोर्ट करती है। प्रेग्नेंसी के दौरान इन सभी पर दबाव पड़ता है, इसलिए डॉक्टर इन्हें मजबूत बनाए रखने के लिए इस एक्सरसाइज की सलाह देते हैं।
यह भी पढ़ें- हर मां को फिट रहने के लिए करनी चाहिए ये 3 पेल्विक एक्सररसाइज
यूरिन निकलने की समस्या होगी कम
प्रेग्नेंसी के समय कई महिलाओं को हंसते, छींकते या खांसते समय थोड़ी सी यूरिन निकल जाती है। इसे यूरिनरी इनकॉन्टिनेंस कहा जाता है। कीगल एक्सरसाइज पेल्विक फ्लोर को मजबूत बनाकर इस समस्या को कम करने में मदद कर सकती है।

नॉर्मल डिलीवरी में मिल सकती है मदद
जब पेल्विक मसल्स स्ट्रॉन्ग रहेंगे तो डिलीवरी के समय शरीर पूरा साथ देगा। यही कारण है कि कई डॉक्टर प्रेग्नेंसी के दौरान इस एक्सरसाइज को करने की सलाह देते हैं। हालांकि, इसका मतलब ये नहीं है कि इससे नॉर्मल डिलीवरी की गारंटी मिलती है।
डिलीवरी के बाद रिकवरी हो सकती है तेज
डिलीवरी के बाद शरीर को नॉर्मल होने में समय लगता है। कीगल एक्सरसाइज करने वाली महिलाओं में पेल्विक मसल्स की रिकवरी तेज हो सकती है।
यह भी पढ़ें- डिलीवरी के बाद महिलाओं को हो सकती हैं पेल्विक हेल्थ से जुड़ी कई दिक्कतें, इन टिप्स की मदद से रखें ख्याल
इन बातों का रखें ध्यान
केगल एक्सरसाइज प्रेग्नेंसी के दौरान काफी फायदेमंद मानी जाती है, लेकिन इसे सही तरीके से करना बहुत जरूरी है। इसे हमेशा डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह के बाद ही इसे करना शुरू करें।
तो अगर आप भी सेफ डिलीवरी चाहती हैं तो केगल एक्सरसाइज डॉक्टर की देखरेख में कर सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।